कांग्रेस में मची है खलबली, कैबिनेट मीटिंगों से उठकर जा रहे मंत्री : अनुराग

Edited By Kuldeep, Updated: 04 Mar, 2024 09:12 PM

una congress khalbali anurag

केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि कोई चुना हुआ प्रतिनिधि या कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष मोदी की प्रशंसा करती हैं तो वे अपने आसपास भाजपा के अच्छे कार्य देखते होंगे। इसके लिए वह उनके धन्यवादी हैं।

ऊना (सुरेन्द्र): केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि कोई चुना हुआ प्रतिनिधि या कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष मोदी की प्रशंसा करती हैं तो वे अपने आसपास भाजपा के अच्छे कार्य देखते होंगे। इसके लिए वह उनके धन्यवादी हैं। ऊना पहुंचे केन्द्रीय मंत्री से पत्रकारों द्वारा यह पूछे जाने पर कि प्रतिभा सिंह लगातार पी.एम. की प्रशंसा कर रही हैं तो इसके उत्तर में उन्होंने कहा कि मोदी के काम ही ऐसे हैं कि जन-जन उनकी प्रशंसा करता है। विक्रमादित्य के भाजपा नेताओं के संपर्क में होने के सवाल पर केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस में खलबली मची हुई है और उठापटक चल रही है। कैबिनेट मीटिंगों से मंत्री उठकर जा रहे हैं, गाली-गलौच तक हो रहा है।

राज्यसभा के चुनाव में विरोध में जाकर वोट डालते हैं। यह सब अपने आप में दिखाता है कि कांग्रेस में सब कुछ ठीक नहीं है, अंतर्कलह है, अपनी सरकार से लोग संतुष्ट नहीं है और दी हुई गारंटियां फेल हो रही हैं। वायदे झूठे पड़ रहे हैं और हर कोई कांग्रेस से कन्नी काटने का प्रयास कर रहा है। ऊना में पत्रकारों से बातचीत करते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के झूठे वायदे व झूठी गारंटियां उन्हीं पर भारी पड़ रही हैं। यह साफ दिखता है कि जब जनता की अनदेखी करेंगे और जब जनता ने सवाल खड़े करने शुरू किए तो कांग्रेस नेताओं के पास इसके जवाब नहीं हैं। अपनी ही सरकार में अनदेखी के चलते विरोध हो रहा है। सरकार का अहंकार इन्हीं पर भारी पड़ा है। अनुराग ने कहा कि जो धोखा कांग्रेस ने जनता के साथ किया और इनके अपने विधायक ही अब इनके साथ धोखा कर गए।

स्टार प्रचारक बनाना मेरा सौभाग्य
अनुराग ठाकुर ने कहा कि मेरा सौभाग्य है कि पार्टी ने मुझे अन्य राज्यों में भी स्टार प्रचारक के रूप में भेजा। यह तभी होता है जब कोई अपने क्षेत्र से जीतकर आए। वह हमीरपुर संसदीय क्षेत्र की जनता के धन्यवादी हैं कि उन्हें 4 बार लोकसभा में जिताया और वह यहां का विकास करवा पाए। इस बार 400 पार करने के लिए हिमाचल की चारों सीटें भाजपा जीतेगी। इसके लिए कार्यकर्त्ताओं में बहुत जोश है।

 

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!