चम्बा में सड़क हादसा: ट्रक अनियंत्रित होकर हुआ दुर्घटनाग्रस्त, चालक की मौत

Edited By Jyoti M, Updated: 10 Apr, 2026 11:19 AM

truck loses control and crashes in chamba driver dies

हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिले में सलूणी-हिमगिरी मार्ग पर लडेर के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। यहाँ एक ट्रक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

हिमाचल डेस्क। हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिले में सलूणी-हिमगिरी मार्ग पर लडेर के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। यहाँ एक ट्रक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें चालक की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि यह दुर्घटना गुरुवार देर रात हुई थी, लेकिन अंधेरा होने के कारण हादसे का पता नहीं चल सका।

शुक्रवार सुबह जब स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे ट्रक को दुर्घटनाग्रस्त हालत में देखा, तो उन्होंने तुरंत पुलिस को इस बारे में जानकारी दी। मृतक की पहचान अनिल कुमार के रूप में हुई है और ट्रक चनेड़ क्षेत्र का बताया जा रहा है।

सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है ताकि शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा सके। पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि टीम मौके पर पहुँचकर जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!