हिमाचल में प्रशासनिक फेरबदल, दो HAS अधिकारियों का तबादला, देखें किसे कहां मिली नई जिम्मेदारी?

Edited By Swati Sharma, Updated: 22 Apr, 2026 12:52 PM

transfer orders issued for 2 has officers in himachal

Himachal HAS Transfer : हिमाचल प्रदेश सरकार ने बुधवार को प्रशासनिक फेरबदल किया है। सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा (HAS) के दो अधिकारियों के तबादले और पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। इस संबंध में मुख्य सचिव संजय गुप्ता ने आदेश जारी कर दिए हैं। यह आदेश...

Himachal HAS Transfer : हिमाचल प्रदेश सरकार ने बुधवार को प्रशासनिक फेरबदल किया है। सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा (HAS) के दो अधिकारियों के तबादले और पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। इस संबंध में मुख्य सचिव संजय गुप्ता ने आदेश जारी कर दिए हैं। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।

देखें किसे कहां मिली नई जिम्मेदारी?

जारी आदेशों के अनुसार, एचपीएएस (2008) बैच के अधिकारी रोहित राठौर, जो वर्तमान में मंडी नगर निगम के आयुक्त के पद पर कार्यरत हैं, को अब अतिरिक्त प्रभार के रूप में निदेशक, तकनीकी शिक्षा तथा प्रबंध निदेशक, हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम, सुंदरनगर की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।

वहीं, एचपीएएस (2013) बैच के अधिकारी पृथ्वी पाल सिंह, जो इस समय हिमाचल प्रदेश पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम, कांगड़ा में प्रबंध निदेशक के पद पर तैनात हैं, को नगर निगम ऊना के आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!