Himachal Weather: हिमाचल में ताजा बर्फबारी और बारिश से बढ़ी ठंड, जानें अगले 2 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम

Edited By Swati Sharma, Updated: 04 Feb, 2026 02:18 PM

the recent snowfall and rain in himachal have led to a in temperature

Himachal Weather: पर्यटकों के पसंदीदा कुफरी और कल्पा में ताजा बर्फबारी ने एक ओर जहां हिमाचल प्रदेश की सर्दियों को और लुभावना बना दिया, वहीं मध्य और निचले पहाड़ी इलाकों में बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट देखने को मिली। शिमला मौसम विज्ञान केंद्र...

Himachal Weather: पर्यटकों के पसंदीदा कुफरी और कल्पा में ताजा बर्फबारी ने एक ओर जहां हिमाचल प्रदेश की सर्दियों को और लुभावना बना दिया, वहीं मध्य और निचले पहाड़ी इलाकों में बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट देखने को मिली। शिमला मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, किन्नौर के कल्पा जिले में 10.8 सेंटीमीटर बर्फबारी हुई, जो राज्य में सबसे ज्यादा है। दूसरी ओर, लोकप्रिय हिल रिजॉर्ट कुफरी में एक सेंटीमीटर बर्फ गिरी।

रात के तापमान में आई गिरावट

जोट और गोंडला में भी बर्फ गिरी, जबकि संगला में 0.6 सेंटीमीटर बर्फबारी हुई। ताज़ा बर्फबारी ने कुफरी और कल्पा में ज्यादा पर्यटकों को आकर्षित किया है, हालांकि ऊंचे इलाकों में बर्फ से ढंकी सड़कें भी मिली हैं। बर्फबारी के साथ-साथ राज्य के कई हिस्सों में बारिश भी हुई। जोगिंदरनगर में सबसे ज़्यादा 9 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। इसके बाद मनाली और पालमपुर में 8 मिलीमीटर, सेओबाग और भुंतर में 5.4 मिलीमीटर, मंडी में 2.6 मिलीमीटर, जुब्बरहट्टी में 2.2 मिलीमीटर, पंडोह और गोहर में 2 मिलीमीटर बारिश हुई, जबकि शिमला में 1.2 मिलीमीटर बारिश हुई। भुंतर, कांगड़ा, शिमला और जोत में गरज-चमक के साथ बारिश हुई, जबकि शिमला में ओलावृष्टि हुई। बिलासपुर, सुंदरनगर और मंडी में घने से बहुत घने कोहरे के कारण द्दश्यता कम हो गयी। इससे सुबह-सुबह यातायात प्रभावित हुआ। बफर्बारी और बारिश के कारण रात के तापमान में काफी गिरावट आयी।

लाहौल-स्पीति में कुकुमसेरी सबसे ठंडा स्थान रहा

लाहौल-स्पीति में कुकुमसेरी सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां तापमान शून्य से नीचे 2.2 डिग्री सेल्सियस था, इसके बाद ताबो में शून्य से नीचे 8.8 डिग्री सेल्सियस और कल्पा में शून्य से नीचे 5.2 डिग्री सेल्सियस रहा। मनाली में तापमान शून्य से नीचे 0.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मध्य पहाड़ी क्षेत्र में, शिमला में 3.6 डिग्री सेल्सियस, सुंदरनगर में 3.5 डिग्री सेल्सियस और सोलन में 2.0 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा, जबकि निचले पहाड़ी और मैदानी इलाके तुलनात्मक रूप से गर्म थे। ऊना में 6.4 डिग्री सेल्सियस, बिलासपुर में 7.0 डिग्री सेल्सियस, नाहन में 8.6 डिग्री सेल्सियस और पांवटा साहिब में लगभग 9-10 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।

अगले दो दिनों तक कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग ने कहा कि ज़्यादातर जगहों पर न्यूनतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई, हालांकि अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास रहा। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक आमतौर पर मौसम शुष्क रहने का अनुमान लगाया है, लेकिन पांच फरवरी की रात से एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है, जिससे बारिश और बफर्बारी के एक और दौर की संभावना है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!