Himachal Weather Alert: हिमाचल में फिर करवट लेगा मौसम, जानें अगले 4 दिनों को लेकर अपडेट

Edited By Jyoti M, Updated: 30 Jan, 2026 09:51 AM

himachal weather alert the weather in himachal pradesh will change again

हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी और बारिश के बाद जनजीवन अभी पूरी तरह पटरी पर नहीं लौटा है। कुल्लू, लाहौल-स्पीति, शिमला, चंबा, मंडी और सिरमौर के कई इलाकों में दुश्वारियां बरकरार हैं।

हिमाचल डेस्क। हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी और बारिश के बाद जनजीवन अभी पूरी तरह पटरी पर नहीं लौटा है। कुल्लू, लाहौल-स्पीति, शिमला, चंबा, मंडी और सिरमौर के कई इलाकों में दुश्वारियां बरकरार हैं। हालांकि शुक्रवार को मौसम साफ रहने की उम्मीद है, लेकिन प्रशासन ने हिमखंड (Avalanche) गिरने का अलर्ट जारी कर सुरक्षा बरतने की सलाह दी है।

हिमखंड की चेतावनी और नया विक्षोभ

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने कुल्लू, मनाली, लाहौल-स्पीति और पांगी के 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमखंड गिरने की चेतावनी जारी की है। इस बीच, एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) सक्रिय हो रहा है, जिसका प्रभाव 31 जनवरी से दिखना शुरू होगा।

आगामी मौसम का पूर्वानुमान

31 जनवरी - 3 फरवरी: प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना है।

1 फरवरी (येलो अलर्ट): इस दिन विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। मौसम विभाग ने बिजली चमकने और 40 से 60 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया है।

कोहरा: ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा जैसे मैदानी जिलों में सुबह-शाम घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है।

4 फरवरी: पूरे प्रदेश में मौसम साफ होने और धूप खिलने की संभावना है।

जनवरी में रिकॉर्ड बारिश

इस साल जनवरी का महीना प्रदेश के लिए काफी गीला रहा है। आंकड़ों के अनुसार:

हिमाचल में जनवरी के दौरान सामान्य से 29% अधिक बारिश दर्ज की गई।

चंबा और किन्नौर को छोड़कर बाकी सभी जिलों में बादलों ने जमकर हाजिरी लगाई।

29 जनवरी तक प्रदेश में कुल 75.5 मिलीमीटर बारिश हुई, जिसे सामान्य से काफी ज्यादा माना जा रहा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!