Kangra: इंदौरा की तारा खड्ड में भेड़पालकों की 31 भेड़ों की मौत

Edited By Kuldeep, Updated: 29 Mar, 2026 08:32 PM

thakurdwara ravine 31 sheep death

उपमंडल इंदौरा के अंतर्गत तारा खड्ड क्षेत्र में शनिवार शाम एक दुखद घटना सामने आई, जहां घास चरने के बाद अचानक भेड़ों का झुंड बीमार पड़ गया। देखते ही देखते 31 भेड़ों को मौत हो गई, जिससे भेड़पालकों को भारी आर्थिक नुक्सान उठाना पड़ा है।

ठाकुरद्वारा (गगन): उपमंडल इंदौरा के अंतर्गत तारा खड्ड क्षेत्र में शनिवार शाम एक दुखद घटना सामने आई, जहां घास चरने के बाद अचानक भेड़ों का झुंड बीमार पड़ गया। देखते ही देखते 31 भेड़ों को मौत हो गई, जिससे भेड़पालकों को भारी आर्थिक नुक्सान उठाना पड़ा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृत भेड़ों में आजाद मुहम्मद की 17, गुलाम नवी की 10 तथा लेनू राम की 5 भेड़ें शामिल हैं। ये तीनों भाई जिला चम्बा के चुराह क्षेत्र से अपने भेड़ों के झुंड के साथ मौसमी प्रवास के तहत इंदौरा क्षेत्र में चराई के लिए आए हुए थे। भेड़पालकों ने बताया कि शनिवार शाम जब भेड़ें तारा खड्ड के किनारे घास चर रही थीं, तभी कुछ ही देर में उनमें अजीब तरह के लक्षण दिखाई देने लगे।

कई भेड़ें अचानक गिरने लगीं और देखते ही देखते उनकी मौत हो गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि बाकी भेड़ें कुछ समय बाद सामान्य हो गईं। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार भेड़ों की मौत जहरीली घास या किसी दूषित पदार्थ के सेवन से हुई हो सकती है, हालांकि वास्तविक कारण का पता पशु चिकित्सा विभाग की जांच के बाद ही चल पाएगा। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया।

हरसंभव सहायता प्रदान की जाएगी : एसडीएम
एसडीएम इंदौरा सुरेंद्र ठाकुर ने बताया कि मौके पर पशु चिकित्सा टीम और प्रशासनिक अधिकारियों को भेज दिया गया है। प्रभावित भेड़पालकों को हरसंभव सहायता प्रदान की जाएगी तथा मुआवजे की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस घटना से क्षेत्र में चिंता का माहौल है, वहीं भेड़पालकों ने प्रशासन से जल्द उचित मुआवजा देने की मांग की है, ताकि उन्हें हुए नुक्सान की भरपाई हो सके।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!