सुंदरनगर के एसडीएम और अधीक्षक कोरोना संक्रमित

Edited By prashant sharma, Updated: 21 Nov, 2020 03:58 PM

sundernagar s sdm and superintendent corona infected

कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ने से बेकाबू होते हालात से सरकार और प्रशासन की चिंताएं बढ़ती जा रही हैं। शनिवार दोपहर आई ताजा रिपोर्ट में सुंदरनगर के एसडीएम राहुल चौहान व अधीक्षक मंडी जिला में 39 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

सुंदरनगर (अंसारी) : कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ने से बेकाबू होते हालात से सरकार और प्रशासन की चिंताएं बढ़ती जा रही हैं। शनिवार दोपहर आई ताजा रिपोर्ट में सुंदरनगर के एसडीएम राहुल चौहान व अधीक्षक मंडी जिला में 39 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जिन्हें स्वास्थ्य विभाग द्वारा होम आइसोलेट कर दिया गया है। संक्रमितों में प्रदेश पुलिस की थर्ड बटालियन पंडोह के एक साथ 21 पुलिसकर्मी, एसडीएम सुंदरनगर राहुल चौहान और अधीक्षक, बल्ह से 13, लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज से एक, नेरचौक से एक और चच्योट से भी एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। सीएमओ मंडी डॉक्टर देवेंद्र शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला में 39 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं जिन्हें स्वास्थ्य विभाग द्वारा होम आइसोलेट कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि कोरोना टेस्टिंग को लेकर लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज नेरचौक में स्थापित लैब में और 164 सेंपलों की रिपोर्ट जल्द ही आ जाएगी।
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!