Hamirpur: सुबह 3 बजे गिरी मकान की दीवार, बाल-बाल बचा परिवार

Edited By Kuldeep, Updated: 06 Jul, 2025 06:17 PM

sujanpur house wall collapsed

नगर परिषद सुजानपुर के वार्ड नंबर 7 में रविवार की सुबह करीब 3 बजे मूसलाधार वर्षा के कारण स्लेटपोश रिहायशी मकान की दीवार गिरने से करीब 70,000 रुपए का नुक्सान हुआ है।

सुजानपुर (अश्वनी): नगर परिषद सुजानपुर के वार्ड नंबर 7 में रविवार की सुबह करीब 3 बजे मूसलाधार वर्षा के कारण स्लेटपोश रिहायशी मकान की दीवार गिरने से करीब 70,000 रुपए का नुक्सान हुआ है। गनीमत यह रही कि जब मकान की दीवार गिरी तो उस समय कमरे में कोई भी नहीं था। मकान की दीवार गिरने से कमरे के भीतर रखा घरेलू सामान व खाद्य सामग्री पूरी तरह से नष्ट हो गई। प्रभावित परिवार के मुखिया संजय शर्मा ने बताया कि वह विवाह शादियों में रसोई बनाने का कार्य करता है। वह इस कार्य के लिए संधोल क्षेत्र में गया था। मकान की दीवार गिरने की सूचना उन्हें उनकी भाभी द्वारा मिली।

उन्होंने बताया कि उसकी पत्नी व बच्चे दूसरे कमरे में सोए थे, यदि उनका परिवार इस कमरे में होता तो शायद कोई बड़ा हादसा घटित हो सकता था। मकान की दीवार गिरने की खबर मिलने पर वार्ड नंबर 7 की पार्षद नीरजा ठाकुर तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। उन्होंने नुक्सान का जायजा लेने के बाद प्रभावित परिवार सदस्यों को आश्वासन दिया कि इस आपदा की घड़ी में वे उनके साथ खड़ी हैं। उन्होंने कहा कि अपने स्तर पर प्रभावित परिवार की सहायता करने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा।

उधर इस बारे तहसीलदार प्रवीण ठाकुर ने बताया कि सुजानपुर शहर के सर्कल पटवारी को मौके पर भेजा गया था। नुक्सान का आकलन करने पर पटवारी ने बताया कि मकान की दीवार गिरने से करीब 40,000 का नुक्सान हुआ है। तहसीलदार ने बताया कि जल्द ही रिलीफ केस बनाकर प्रभावित परिवार को राहत राशि प्रदान दी जाएगी। इसी कड़ी में वार्ड नंबर 7 की खडोला में पिंगला देवी के मकान का डंगा गिरने के बाद अब टॉयलेट पर खतरा मंडरा रहा है।

इसी वार्ड के रजत धीमान के रिहायशी मकान में मूसलाधार वर्षा का पानी घुसने से परिवार के सदस्य डर गए हैं। वर्षा का पानी कमरे के भीतर आने से वे सारी रात सही ढंग से सो नहीं पाए। वार्ड नंबर 7 की पार्षद नीरजा ठाकुर ने बताया कि मूसलाधार वर्षा के कारण वार्ड में हुए इस नुक्सान के बारे में नगर परिषद सुजानपुर के कार्यकारी अधिकारी को अवगत करवा कर उन्हें राहत राशि प्रदान करवाई जाएगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!