चम्बा शहर में 4 साल बाद हिमपात, लोगों ने नाच-गाकर किया खुशी का इजहार

Edited By Vijay, Updated: 23 Jan, 2022 09:35 PM

snowfall in chamba

चम्बा शहर में सीजन का पहला हिमपात हुआ है। करीब 4 साल बाद शहर में बर्फबारी हुई है। इससे पहले 2019 में चम्बा में बर्फबारी हुई थी। उसके बाद 2020 से लेकर 2021 तक बर्फ नहीं गिरी। हालांकि शहर के साथ लगते आसपास के क्षेत्रों में बर्फबारी होती रही लेकिन शहर...

चम्बा (काकू): चम्बा शहर में सीजन का पहला हिमपात हुआ है। करीब 4 साल बाद शहर में बर्फबारी हुई है। इससे पहले 2019 में चम्बा में बर्फबारी हुई थी। उसके बाद 2020 से लेकर 2021 तक बर्फ नहीं गिरी। हालांकि शहर के साथ लगते आसपास के क्षेत्रों में बर्फबारी होती रही लेकिन शहर तक बर्फ नहीं पहुंच पाई। इस बार शहर में भी बर्फबारी हो गई। इससे तापमान एकाएक लुढ़क गया है और ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। रविवार को दोपहर के समय अचानक चम्बा शहर में बर्फबारी शुरू हो गई। यह देख लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए और बर्फबारी का लुत्फ उठाने लगे। लोगों ने अपने मोबाइल के कैमरों में भी इस नजारे को कैद किया। 

यही नहीं, आसमान से बरस रही सफेद चांदी के बीच डीजे लगाकर लोग अपने-अपने घरों की छतों पर डांस करते व गाते नजर आए। वहीं कुछ लोग बाजार में पहुंच गए और चौगान के आसपास बर्फबारी का आनंद लेते रहे। बर्फबारी के बीच लोगों ने खूब फोटोशूट भी किए और वीडियो भी बनाए। इन फोटो व वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया गया, जिन्हें लोगों ने खूब पसंद किया। राहत की बात यह रही कि देर शाम तक विद्युत आपूर्ति सुचारू रूप से चलती रही, जिससे लोगों को काफी सुविधा मिली। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!