Weather Update: आंधी-तूफान का यैलो अलर्ट, 16 अप्रैल से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय

Edited By Kuldeep, Updated: 12 Apr, 2026 08:32 PM

shimla weather cold

अप्रैल के मध्य में भी हिमाचल प्रदेश में कड़ाके की ठंड का अहसास हो रहा है। राज्य के ऊंचाई वाले इलाकों में ताजा बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में वर्षा के कारण तापमान में भारी गिरावट दर्ज की है।

शिमला: अप्रैल के मध्य में भी हिमाचल प्रदेश में कड़ाके की ठंड का अहसास हो रहा है। राज्य के ऊंचाई वाले इलाकों में ताजा बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में वर्षा के कारण तापमान में भारी गिरावट दर्ज की है। लाहौल-स्पीति का केलांग माइनस 0.9 डिग्री के तापमान के साथ प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा। कुकुमसेरी में माइनस 0.6 डिग्री, जबकि कल्पा में 0.6 व राजधानी शिमला में 9 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा। हालांकि रविवार को सुबह से ही प्रदेशभर में धूप खिली रही, जिससे अधिकतम तापमान में हल्का उछाल आया है। ऊना में अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री व राजधानी शिमला में 20.5 डिग्री सैल्सियस रिकार्ड किया गया है।

राज्य में पिछले 24 घंटों में रोहतांग की अटल टनल समेत लाहौल-स्पीति, किन्नौर, कुल्लू और चम्बा के ऊंचे शिखरों पर ताजा हिमपात हुआ। केलांग में 2 और गोंदला में 3 सैंटीमीटर बर्फ रिकॉर्ड की गई। वहीं, मैदानी और मध्यवर्ती इलाकों में झमाझम बारिश हुई, जिसमें सराहन में सबसे अधिक 25.3 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। मनाली और कांगड़ा में भी बादल बरसे, जिससे मौसम सुहावना होने के साथ-साथ सर्द हो गया है। मनाली में 11, कांगड़ा व रामपुर में 10-10, पालमपुर में 5.2, भटियात में 4.2, धर्मशाला में 4.1, भावानगर में 3.2, कसोल में 3, कुकुमसेरी में 2.6, भुंतर में 1.2, भरवाई, घमरूर, चम्बा में 1-1 मिलीमीटर वर्षा रिकार्ड की गई है।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 13 से 15 अप्रैल तक मौसम साफ रहने की उम्मीद है। हालांकि, राहत की यह अवधि छोटी होगी, क्योंकि 16 अप्रैल से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। मौसम विभाग ने 17 और 18 अप्रैल के लिए यैलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान प्रदेश के कुछ हिस्सों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, बिजली कड़कने और आंधी आने की आशंका है। पर्यटकों के लिए यह मौसम सुहावना हो सकता है, लेकिन बागवानों और किसानों के लिए आगामी 17-18 अप्रैल का अलर्ट चिंता का विषय है। विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान एहतियात बरतने की सलाह दी है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!