Weather update: प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, इस दिन बारिश व बर्फबारी की संभावना

Edited By Kuldeep, Updated: 10 Dec, 2025 10:24 PM

shimla weather cold

दिन में धूप खिलने के बावजूद जहां ठंड प्रचंड हो गई है, वहीं 13 दिसम्बर की रात्रि से एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है, जिससे 14 दिसम्बर को उच्च पर्वतीय इलाकों में बारिश व हल्की बर्फबारी की संभावनाएं जताई गई हैं।

शिमला (संतोष): दिन में धूप खिलने के बावजूद जहां ठंड प्रचंड हो गई है, वहीं 13 दिसम्बर की रात्रि से एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है, जिससे 14 दिसम्बर को उच्च पर्वतीय इलाकों में बारिश व हल्की बर्फबारी की संभावनाएं जताई गई हैं। मौसम विभाग ने 11 और 12 दिसम्बर के लिए बिलासपुर और मंडी जिलों के निचले क्षेत्रों में सुबह-शाम घने कोहरे का यैलो अलर्ट जारी किया है। कोहरा यातायात को प्रभावित कर सकता है और दृश्यता घटने का अनुमान है।

विभाग के अनुसार 13 दिसम्बर तक पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क और साफ बना रहेगा। 15 और 16 दिसम्बर को भी प्रदेश के अधिकांश भागों में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। इस बीच प्रदेश के प्रमुख हिल स्टेशनों शिमला, कुफरी और मनाली में लोग दिसम्बर में होने वाली सीजन की पहली बर्फबारी का इंतजार कर रहे हैं। आमतौर पर दिसम्बर के पहले पखवाड़े में इन स्थानों पर हिमपात शुरू हो जाता है, लेकिन इस बार अब तक मौसम शुष्क रहने से पर्यटकों और स्थानीय लोगों की उम्मीदें टिकी हुई हैं।

हिमाचल में पहाड़ों से ज्यादा सर्द मैदानी जिले
हिमाचल प्रदेश में कड़ाके की सर्दी तेजी से बढ़ रही है और मौसम का मिजाज इस तरह बदला है कि ऊपरी पहाड़ी क्षेत्रों की तुलना में कई मैदानी व निचले जिलों की रातें कहीं ज्यादा ठंडी हो गई हैं। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में पारा शून्य से काफी नीचे लुढ़क गया, जिससे कई प्राकृतिक जलस्रोत जम गए हैं और सड़क किनारे बर्फ की परतें नजर आने लगी हैं। सबसे कम तापमान ताबो में माइनस 7.1 डिग्री सैल्सियस दर्ज हुआ, जबकि कुकुमसेरी में माइनस 5.8 डिग्री सैल्सियस रिकॉर्ड किया गया, वहीं केलांग का तापमान भी शून्य से नीचे माइनस में चला हुआ है।

हैरानी की बात यह है कि राज्य के कई मैदानी और निचले जिलों ने शिमला को भी रात की ठंड में पीछे छोड़ दिया है। जहां राजधानी शिमला में न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सैल्सियस रहा, वहीं ऊना में 5.9 डिग्री, कांगड़ा में 5.5 डिग्री, बिलासपुर में 6.1 डिग्री, हमीरपुर में 4.2 डिग्री और मंडी में 4.3 डिग्री सैल्सियस दर्ज हुआ। वहीं बिलासपुर में सुबह घना कोहरा रहा, जिससे दृ़श्यता गिरकर 100 मीटर दर्ज की गई।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!