Edited By Kuldeep, Updated: 23 Sep, 2025 06:40 PM

हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग के हैड कांस्टेबल प्रिंस जम्वाल को प्रतिष्ठित एनएसजी ब्लैक कैट कमांडो कोर्स में ओवरआल बैस्ट कमांडो का खिताब मिला है।
शिमला (राक्टा): हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग के हैड कांस्टेबल प्रिंस जम्वाल को प्रतिष्ठित एनएसजी ब्लैक कैट कमांडो कोर्स में ओवरआल बैस्ट कमांडो का खिताब मिला है। यह गौरव हासिल करने के बाद प्रिंस जम्वाल अब आगामी 5 वर्ष तक नैशनल सिक्योरिटी गार्ड (एनएसजी) में सेवाएं देंगे। उनकी इस उपलब्धि के लिए प्रदेश पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी सहित अन्य विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों ने बधाई दी है।
केंद्रीय गृह मंत्रालय के तहत आने वाले केंद्रीय सशस्त्र बलों में एनएसजी भी एक है। इस फोर्स का गठन 1984 में किया गया था ताकि देश के विशिष्ट लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। एनएसजी में कमांडो की सीधी भर्ती नहीं होती है बल्कि भारतीय सेना, अर्द्ध सैनिक बलों के सर्वश्रेष्ठ जवानों काे चुना जाता है, ऐसे में हैड कांस्टेबल प्रिंस जम्वाल को प्रतिष्ठित एनएसजी ब्लैक कैट कमांडो कोर्स में ओवरआल बैस्ट कमांडो का खिताब मिलना प्रदेश के लिए गौरव का विषय है।