नौकरी का सुनहरा मौका! 200 पदों पर भर्ती, 20 से 23 अप्रैल तक होंगे कैंपस इंटरव्यू

Edited By Swati Sharma, Updated: 18 Apr, 2026 05:05 PM

shimla campus interviews for 200 posts to be held from april 20 to 23

Shimla News : क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी शिमला प्रवीन नगराईक ने जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय शिमला, जिला शिमला द्वारा अलेना ऑटो लिमिटेड, प्लॉट नंबर-सी-116 फेज 7 मोहाली में 18 से 45 आयु वर्ग (केवल पुरुष) के लिए ट्रेनिंग ऑपरेटर,...

Shimla News : क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी शिमला प्रवीन नगराईक ने जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय शिमला, जिला शिमला द्वारा अलेना ऑटो लिमिटेड, प्लॉट नंबर-सी-116 फेज 7 मोहाली में 18 से 45 आयु वर्ग (केवल पुरुष) के लिए ट्रेनिंग ऑपरेटर, मशीन ऑपरेटर व हेल्पर के कुल 200 पदों पर कैंपस इंटरव्यू का आयोजन 20, 21, 22 व 23 अप्रैल, 2026 को किया जाएगा।

प्रवीन नगराईक ने बताया कि 50 पदों के लिए 20 अप्रैल को उपरोगार कार्यालय रोहड़ू, 50 पदों के लिए 21 अप्रैल को उपरोगार कार्यालय रामपुर, 50 पदों के लिए 22 अप्रैल को उपरोगार कार्यालय कुमारसैन तथा 50 पदों के लिए 23 अप्रैल को उपरोगार कार्यालय सुन्नी में साक्षात्कार प्रातः 10:30 बजे से आयोजित किया जाएगा। इन सभी पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता आठवीं, दसवीं, बारहवीं या आई.टी.आई निर्धारित की गई है।

उन्होंने बताया कि आवेदक का नाम रोज़गार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकृत होना अनिवार्य है और जिनका नाम रोजगार कार्यालय में पंजीकृत नहीं है वह संबंधित साईट eemis.hp.nic.in पर जा कर घर बैठे ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए 78888-90406 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!