Edited By Swati Sharma, Updated: 15 Apr, 2026 02:36 PM

Una News : वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी 21 से 30 अप्रैल तक कांगड़ा में आयोजित होने वाले एक प्रशिक्षण शिविर के दौरान हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के जिला पार्टी अध्यक्षों के साथ बातचीत करेंगे। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रमुख विनय कुमार ने मंगलवार...
Una News : वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी 21 से 30 अप्रैल तक कांगड़ा में आयोजित होने वाले एक प्रशिक्षण शिविर के दौरान हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के जिला पार्टी अध्यक्षों के साथ बातचीत करेंगे। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रमुख विनय कुमार ने मंगलवार शाम को यहा मीडिया कर्मियों से बातचीत में कहा कि संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से जल्द ही पूरे राज्य में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों की नियुक्ति की जाएगी। इसके बाद जिला स्तर पर कांग्रेस कार्यकारिणी समितियों का गठन किया जाएगा।
कांग्रेस चुनावों के लिए पूरी तरह तैयार
विनय कुमार ने पुष्टि की कि कांग्रेस पंचायती राज संस्थाओं और नगर निगमों के चुनावों के लिए पूरी तरह तैयार है। इस उद्देश्य के लिए एक व्यापक ढांचा तैयार किया गया है। उन्होंने बताया कि जिला परिषद और नगर निगम चुनावों के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों को अधिकृत करने के लिए एक समिति का गठन किया जाएगा। पार्टी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया गया है कि वे केवल इन अधिकृत उम्मीदवारों को ही अपना समर्थन दें। कांग्रेस नेता ने इन चुनावों को ‘सेमीफाइनल' करार देते हुए कहा कि आने वाले वर्ष में कांग्रेस विधानसभा चुनावों की तैयारी शुरू कर देगी। उन्होंने कहा कि उद्देश्य कांग्रेस को मजबूत करना और राज्य में कांग्रेस सरकार को फिर सत्ता में लाना है।
विनय कुमार ने किया ये दावा
भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर कटाक्ष करते हुए विनय कुमार ने दावा किया कि कांग्रेस दुर्भावनापूर्ण प्रचार में शामिल नहीं होती है। इसके बजाय, यह अपनी नीतियों और विकासात्मक एजेंडे को बढ़ावा देती है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा विभिन्न गुटों में बंटी हुई है, जबकि कांग्रेस किसी भी गुटबाजी से मुक्त है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि सरकार और पार्टी संगठन के बीच पूर्ण तालमेल है और वे सबको साथ लेकर आगे बढ़ेंगे। विनय कुमार ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा प्रस्तुत बजट की सराहना करते हुए कहा कि इसमें ग्रामीण क्षेत्रों, किसानों और बागवानों को प्राथमिकता दी गयी है। उन्होंने रेखांकित किया कि कांग्रेस अपनी छह गारंटियों को पहले ही पूरा कर चुकी है और शेष चार गारंटियों को भी सरकार का कार्यकाल पूरा होने से पहले लागू कर दिया जाएगा।
प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें