Edited By Vijay, Updated: 24 Sep, 2022 11:05 PM

हिमाचल में होने विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस रैलियों की रूपरेखा तैयार करने में जुट गई है। इसके तहत कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा 29 सितम्बर को सुजानपुर में रैली कर चुनावी शंखनाद कर सकती हैं।
शिमला (राक्टा): हिमाचल में होने विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस रैलियों की रूपरेखा तैयार करने में जुट गई है। इसके तहत कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा 29 सितम्बर को सुजानपुर में रैली कर चुनावी शंखनाद कर सकती हैं। माना जा रहा है कि इससे पहले पार्टी 25 प्रत्याशियों की पहली सूची भी जारी कर सकती है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने 29 सितम्बर को सुजानपुर में रैली करवाए जाने का प्रस्ताव हाईकमान को भेजा है। सूत्र बताते हैं कि रैली का कार्यक्रम लगभग तय है और प्रियंका वाड्रा के कार्यालय से अंतिम सूचना मिलने का इंतजार है।
कांग्रेस पार्टी पहले कांगड़ा में रैली करवाने की तैयारी में थी लेकिन अब सुजानपुर से इसकी शुरूआत की जा रही है। नई दिल्ली में प्रदेश कांग्रेस के नेताओं की केंद्रीय नेताओं से इस बाबत चर्चा हुई है। पार्टी ने निर्णय लिया है कि केंद्रीय नेताओं की सभी संसदीय क्षेत्रों में रैली करवाई जाएगी। इसके लिए पूरा रोडमैप तैयार किया जा रहा है। सूचना के अनुसार कांग्रेस पार्टी के कई बड़े नेता आने वाले दिनों में चुनाव प्रचार करने हिमाचल आएंगे। इनमें मुख्यरूप से राहुल गांधी, प्रियंका वाड्रा, अशोक गहलोत, सचिन पायलट व भूपेश बघेल सहित अन्य नेता शामिल हैं।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here