खरबपति मित्रों को लाभ पहुंचाने के लिए भाजपा बेच रही देश की संपत्तियां, कुल्लू में बोलीं प्रियंका गांधी

Edited By Vijay, Updated: 29 May, 2024 05:15 PM

priyanka gandhi in kullu

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कुल्लू में जनसभा के दौरान केंद्र की भाजपा सरकार पर जमकर जुबानी हमले बोले। उन्होंने कहा कि भाजपा ने देश में छोटे कारोबारियों को खत्म कर दिया तथा अपने कुछ खरबपति मित्रों को लाभ पहुंचाने के लिए देश...

कुल्लू (शम्भू): कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कुल्लू में जनसभा के दौरान केंद्र की भाजपा सरकार पर जमकर जुबानी हमले बोले। उन्होंने कहा कि भाजपा ने देश में छोटे कारोबारियों को खत्म कर दिया तथा अपने कुछ खरबपति मित्रों को लाभ पहुंचाने के लिए देश की संपत्तियों को बेच रही है। हिमाचल व अन्य जगहों में भी आज अडानी किसानों-बागवानों के उत्पादों, सेब व अन्य फलों के दाम तय कर रहे हैं तथा कोल्ड स्टोर में इन उत्पादों को रखकर मनमानी कीमतों पर ये लोग बाद में बेच रहे हैं। बाहर के देशों से कम टैक्स पर सेब को लाकर यहां पर बेचा जा रहा है। किसान आंदोलन में 600 किसान शहीद हुए लेकिन मोदी किसानों से मिलने तक नहीं आए। भाजपा द्वारा लाई गई अग्निवीर योजना पर उन्होंने कहा कि अग्निवीरों को लड़ाई के दौरान मारे जाने के बाद शहीद का दर्जा तक नहीं मिलेगा, वहीं जीएसटी और नोटबंदी से लोगों पर मार पड़ी। कोविड से भी पर्यटन कारोबार थमा और अन्य कारोबार भी ठप्प हुए उसके बाद भी मोदी जी ने लोगों पर जीएसटी थोप दिया। मोदी गरीबों, छोटे कारोबारियों को कमजोर कर अपने खरबपति मित्रों को मजबूत कर रहे हैं। इससे देश का नुक्सान होता है, वहीं बेरोजगारी और महंगाई बढ़ी है। 45 वर्षों में देखें तो आज सबसे अधिक बेरोजगारी है, सिलैंडर महंगा हो रहा है। भाजपा की जितनी भी नीतियां हैं वे इनके खरबपति मित्रों के लिए बन रही हैं। 

हिमाचल की आपदा को राष्ट्रीय आपदा तक घोषित नहीं किया
प्रियंका ने कहा कि जब संकट आता है तभी पता चलता है कि हमारे साथ कौन है। हिमाचल में भी आपदा आई तो मुख्यमंत्री व अन्य मंत्री लाेगों के बीच खड़े थे, सभी विधायकाें ने भी मोर्चा संभाला और लोगों को आपदा से उबारने के लिए काम किया। मैं भी कुल्लू-मनाली आई और यहां पर लोगों से मिली। केंद्र सरकार ने तो हिमाचल की आपदा को राष्ट्रीय आपदा तक घोषित नहीं किया। अन्य भाजपा की सरकार वाले प्रदेशों में राष्ट्रीय आपदा घोषित किया। भाजपा के नेता ऐसे भयानक दौर में आपके बीच नहीं आए और न ही लोगों को पूछा। सच में भाजपा ने 10 वर्षों में ऐसे काम किए जो कांग्रेस ने नहीं किए, इन्होंने अपनी पार्टी को इस दौरान दुनिया की सबसे अमीर पार्टी बना दिया।

वाईएस परमार और वीरभद्र सिंह को किया याद
प्रियंका गांधी ने वाईएस परमार और वीरभद्र सिंह को भी याद किया और कहा कि उन्होंने सभ्य राजनीति की। जनता के बीच जाते थे और उन्हें लोगों की समस्याओं का पता होता था उन्हें हल करवाकर ही दम लेते थे। विक्रमादित्य भी उन्हीं की तरह सभ्य राजनीति कर रहे हैं। हिमाचल के लाहौल-स्पीति में में महिलाओं को 1500 रुपए मिल रहे हैं। यह पैसा सभी महिलाओं को मिलना था लेकिन भाजपा के लोगों ने पटीशन डाल दिया कि यह पैसा नहीं मिलना चाहिए। चुनाव के बाद एरियर के साथ यह पैसा महिलाओं को मिलेगा।

नेहरू-इंदिरा का कुल्लू व लाहौल-स्पीति से था गहरा रिश्ता
प्रियंका गांधी ने कहा कि पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू व इंदिरा गांधी कुल्लू-मनाली आते थे। यहां से उनका गहरा रिश्ता रहा है। उन्होंने कहा कि मुझे लोगों ने बताया कि नेहरु जी के कारण कुल्लू-मनाली में पर्यटन स्थल बने और उनसे जुड़ी की चीजें यहां पर सहेजी हुई हैं। लाहौल-स्पीति को भी इंदिरा गांधी ने कई लाभ पहुंचाए हैं। टनल का सपना भी उन्होंने देखा था जिसे यूपीए सरकार ने धरातल पर उतारने के लिए बजट की व्यवस्था की। उन्होंने कहा कि केंद्र में हमारी सरकार आई तो कुल्लू में भी मेडिकल काॅलेज बनाएंगे।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!