Solan: परवाणू में कार से 23 बोतलें शराब बरामद

Edited By Kuldeep, Updated: 04 Jan, 2026 10:23 PM

parwanoo liquor seized

पुलिस थाना परवाणू की टीम ने टीटीआर चौक पर चैकिंग के दौरान चंडीगढ़ की ओर से आ रही एक कार से अंग्रेजी शराब की 23 बोतलें बरामद की हैं।

परवाणू (विकास): पुलिस थाना परवाणू की टीम ने टीटीआर चौक पर चैकिंग के दौरान चंडीगढ़ की ओर से आ रही एक कार से अंग्रेजी शराब की 23 बोतलें बरामद की हैं। कार चालक ने अपना नाम रविन्द्र पुत्र राजकुमार निवासी गांव गुराना, डाकघर बरवाला, तहसील हांसी, जिला हिसार (हरियाणा) बताया। वाहन में उसके साथ सवार अन्य व्यक्तियों ने अपने नाम अशोक कुमार (हिसार), प्रदीप कुमार (हिसार), अंकित (फतेहाबाद) और तेजपाल (फतेहाबाद) बताए। जांच के दौरान कार की डिक्की से उक्त शराब बरामद की गई। मौके पर कोई भी व्यक्ति शराब के संबंध में वैध परमिट प्रस्तुत नहीं कर सका। एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि इस संबंध में पुलिस थाना परवाणू में मामला दर्ज कर लिया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!