चंबा में मिला पाकिस्तानी गुब्बारा, इलाके में दहशत, जांच में जुटी पुलिस

Edited By Jyoti M, Updated: 22 Apr, 2026 11:18 AM

pakistani balloon found in chamba panic grips area

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले की भटियात तहसील की नगाली पंचायत के शुकडाह गांव में एक पाकिस्तानी गुब्बारा मिलने से हड़कंप मच गया है। जिसके कारण स्थानीय लोगों के बीच डर का माहौल पैदा हो गया है।

हिमाचल डेस्क। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले की भटियात तहसील की नगाली पंचायत के शुकडाह गांव में एक पाकिस्तानी गुब्बारा मिलने से हड़कंप मच गया है। जिसके कारण स्थानीय लोगों के बीच डर का माहौल पैदा हो गया है। 

ग्रामीणों ने दी पुलिस को जानकारी

खेतों में हवाई जहाज की शक्ल का एक संदिग्ध गुब्बारा देख ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस प्रशासन को दी। गुब्बारे पर अंग्रेजी में PIA (Pakistan International Airlines) लिखा है और साथ ही उर्दू भाषा में भी कुछ शब्द अंकित हैं। सूचना मिलते ही पुलिस की एक विशेष टीम जांच के लिए मौके पर रवाना हो गई है।

इलाके में बार-बार मिल रहे हैं गुब्बारे

हैरानी की बात यह है कि इसी पंचायत में यह पहली घटना नहीं है। कुछ दिन पहले भी नगाली पंचायत के ही एक अन्य गांव में इसी तरह का गुब्बारा पाया गया था। बार-बार पाकिस्तानी गुब्बारों के मिलने से स्थानीय लोग डरे हुए हैं और क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

इस मामले की पुष्टि करते हुए चंबा के पुलिस अधीक्षक (SP) विजय सकलानी ने बताया कि पुलिस टीम को मौके पर भेज दिया गया है और गुब्बारे को कब्जे में लेकर गहनता से जांच की जाएगी।"
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!