NCC कैडेट आंचल का इंटरनेशनल यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम के लिए चयनित

Edited By Ekta, Updated: 06 Oct, 2019 11:14 AM

ncc cadet aanchal selected for international youth exchange program

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय धर्मशाला की 1 एच.पी. गर्ल्ज बटालियन एन.सी.सी. सोलन की कैडेट आंचल अभिलाषी का चयन इंटरनैशनल यूथ एक्सचेंज कार्यक्रम के लिए हुआ है। यह कार्यक्रम 11 से 20 नवम्बर तक आयोजित होगा। सिंगापुर में होने वाले इस कार्यक्रम में आंचल...

धर्मशाला (नवीन): राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय धर्मशाला की 1 एच.पी. गर्ल्ज बटालियन एन.सी.सी. सोलन की कैडेट आंचल अभिलाषी का चयन इंटरनैशनल यूथ एक्सचेंज कार्यक्रम के लिए हुआ है। यह कार्यक्रम 11 से 20 नवम्बर तक आयोजित होगा। सिंगापुर में होने वाले इस कार्यक्रम में आंचल पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश व चंडीगढ़ निदेशालय से आंचल अभिलाषी एकमात्र गर्ल कैडेट है जिनका चयन सिंगापुर के लिए हुआ है। वह एन.सी.सी. की गतिविधियों और भारत की संस्कृति के बारे में सिंगापुर के एन.सी.सी. कैडेट्स को जानकारी देगी।

आंचल धर्मशाला कालेज में बी.एससी. के पांचवें सत्र की छात्रा है। आंचल ने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता एवं गल्र्ज विंग प्रभारी लैफ्टिनैंट डा. मोनिका शर्मा को दिया। स्व४छ भारत व स्वस्थ भारत इंडिया प्रोजैक्ट के लिए शिमला ग्रुप के ग्रुप कमांडर ब्रि. राजीव ठाकुर द्वारा आंचल को प्रशंसा पुरस्कार भी दिया है। धर्मशाला कॉलेज की 1 एच.पी. (जी.) बी.एन. एन.सी.सी. सोलन की द्वितीय वर्ष की कैडेट निकिता को माऊंटनेरिंग कैंप उत्तरकाशी 2019 में ए (अल्फा) ग्रेड प्राप्त हुआ।
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!