अश्लील दोहों से गूंजा कुल्लू का ये धरोहर गांव, जानिए क्या है वजह

Edited By Vijay, Updated: 29 Dec, 2019 03:39 PM

naggar echo sound with obscene couplets

कुल्लू जिला के धरोहर गांव नग्गर में शनिवार शाम को नग्गर गनेड बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। गनेड में नग्गर और जाणा फाटी के लोगों के बीच में गास की बनी हुई रस्सी के साथ दौड़ होती है। इस परम्परा का निर्वहन आज भी लोग करते आ रहे हैं।

कुल्लू (दिलीप): कुल्लू जिला के धरोहर गांव नग्गर में शनिवार शाम को नग्गर गनेड बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। गनेड में नग्गर और जाणा फाटी के लोगों के बीच में गास की बनी हुई रस्सी के साथ दौड़ होती है। इस परम्परा का निर्वहन आज भी लोग करते आ रहे हैं। वहीं दूसरी ओर माता त्रिपुरा सुंदरी के जठाली के सिर पर सिंग लगाकर नग्गर कैसल के समीप अश्लील दोहे बोले गए जोकि देव परम्परा का एक हिस्सा है।

गनेड को देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग नग्गर पहुंचे। यह सारी कार्रवाई पूरी देव रीति से निभाई जाती है जिसमें जाणा गांव के देवता जीव नारायण के निशान सहित सभी देवलू भाग लेते हैं और देवता के साथ-साथ पूरी जाणा फाटी के लोग भी नग्गर गनेड में शामिल होने के लिए आते हैं।

माता त्रिपुरा सुंदरी के कारदार जोगिंद्र आचार्य ने जानकारी देते हुए बताया कि नग्गर गनेड के दौरान जो भी अश्लील दोहे बोले जाते हैं जोकि प्राचीन संस्कृति का ही हिस्सा है और ऐसा माना जाता है की पोष महीना काला महीना होने की वजह से आसुरी शक्तियों का प्रभाव ज्यादा होता है। इस कारण 12 महीने और 12 रीतियों की लिए अश्लील दोहे बोले जाते हैं ताकि बुरी शक्तियां दूर रहें।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!