Himachal: नौकर बना हैवान! सोते हुए मालिक की कुल्हाड़ी से वार कर ले ली जान, आरोपी मौके से फरार

Edited By Vijay, Updated: 14 Mar, 2026 01:41 PM

murder in bilaspur

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिला में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। झंडूता विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाली ग्राम पंचायत सलवाड़ के गूगा मल्होट के जंगल में पैसों के कथित लेन-देन को लेकर हुए विवाद में एक नौकर ने अपने ही मालिक की कुल्हाड़ी से...

बिलासपुर (बंशीधर): हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिला में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। झंडूता विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाली ग्राम पंचायत सलवाड़ के गूगा मल्होट के जंगल में पैसों के कथित लेन-देन को लेकर हुए विवाद में एक नौकर ने अपने ही मालिक की कुल्हाड़ी से काटकर बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी नौकर मौके से फरार हो गया है। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। एसपी बिलासपुर संदीप धवल खुद मौके पर पहुंचकर जांच की कमान संभाल रहे हैं।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक कुल्लू जिले का, जबकि आरोपी नौकर कांगड़ा जिले के पालमपुर का निवासी बताया जा रहा है। ये लोग (एक मालिक और दो नौकर) अपनी भेड़-बकरियों (पशुधन) के साथ बीते दिसम्बर महीने से गूगा मल्होट के जंगल में डेरा डाले हुए थे। बताया जा रहा है कि बीती रात मालिक और आरोपी नौकर के बीच पैसों के कथित लेन-देन को लेकर तीखी बहसबाजी हुई थी। इसके बाद आरोपी नौकर ने गहरी नींद में सो रहे मालिक पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। हमले के दौरान मालिक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी नौकर जंगल के रास्ते फरार हो गया।

वहीं दूसरे नौकर ने हिम्मत जुटाकर घटना की सूचना तुरंत पुलिस थाना तलाई को दी। सूचना मिलते के बाद तलाई पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी बिलासपुर संदीप धवल भी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और जांच की जा रही है। पुलिस घटना के चश्मदीद दूसरे नौकर से विस्तृत पूछताछ की जा रही है। वहीं फरार आरोपी की धरपकड़ के लिए पुलिस की टीमें गठित कर रवाना कर दी गईं हैं। 

हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!