एक सप्ताह बाद शिंकुला दर्रा बहाल, 35 वाहन हुए आर-पार

Edited By Kuldeep, Updated: 04 May, 2024 10:00 PM

manali shinkula pass vehicle across

शिंकुला दर्रा बहाल होते ही एक सप्ताह बाद जांस्कर घाटी मनाली से जुड़ गई है। गत सप्ताह भारी हिमपात होने से मनाली-जांस्कर के बीच वाहनों की आवाजाही बंद हो गई थी। शनिवार को बर्फ के फाहों के बीच बी.आर.ओ. की 126 आर.सी.सी. के जवानों ने सड़क बहाल कर वाहनों को...

मनाली (सोनू): शिंकुला दर्रा बहाल होते ही एक सप्ताह बाद जांस्कर घाटी मनाली से जुड़ गई है। गत सप्ताह भारी हिमपात होने से मनाली-जांस्कर के बीच वाहनों की आवाजाही बंद हो गई थी। शनिवार को बर्फ के फाहों के बीच बी.आर.ओ. की 126 आर.सी.सी. के जवानों ने सड़क बहाल कर वाहनों को आर-पार करवाया। 15 वाहन मनाली से जांस्कर, जबकि 20 वाहन जांस्कर से मनाली आए। बी.आर.ओ. की मानें तो दर्रे के कुछेक भाग में हिमस्खलन हुआ था, जिस कारण दिक्कत हुई। सड़क बहाल होने से जांस्कर घाटी के लोगों को काफी राहत मिली है, क्योंकि सड़क बंद होने से कई लोग लोग मनाली में फंस गए थे। इस बार बी.आर.ओ. ने 15 फरवरी को शिंकुला दर्रा बहाल कर जांस्कर व मनाली के बीच वाहनों की आवाजाही शुरू करवा दी थी, लेकिन उसके बाद भारी हिमपात का क्रम जारी रहा। बी.आर.ओ. ने दूसरी बार 4 अप्रैल को यह दर्रा बहाल किया। गौर हो कि बी.आर.ओ. की योजक परियोजना के चीफ इंजीनियर आर.के. साहा ने शिंकुला दर्रे में 4 अप्रैल को हरी झंडी दिखाकर छोटे वाहनों को रवाना किया था।

प्रशासन ने अधिकारिक सूचना जारी कर दर्रे को 10 अप्रैल से वाहनों के लिए खोला था। लगभग एक सप्ताह से भारी हिमपात का क्रम जारी रहने से मार्ग पर वाहनों की आवाजाही फिर से बंद थी। लाहौल-स्पीति प्रशासन की मानें तो बी.आर.ओ. की सड़क बहाली के बाद पर्यटकों के लिए भी शिंकुला व बारालाचा दर्रा बहाल कर दिए जाएंगे। बी.आर.ओ. योजक परियोजना के निदेशक कर्नल विकास गुलिया ने बताया कि शिंकुला दर्रा बहाल कर लिया है। इससे जांस्कर के लोगों को बड़ी राहत मिली है। उन्होंने बताया कि बी.आर.ओ. सड़क बहाल करने के बाद सड़क की हालत सुधारने में जुट गया है। दारचा चौकी प्रभारी छोटे लाल ने बताया कि आज जांस्कर की ओर वाहन भेजे गए, जबकि जांस्कर से भी वाहन मनाली आए।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!