BJP कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद हिमाचल के पहले दौरे पर पहुंचे JP नड्डा, ऐसे हुआ Welcome (Video)

Edited By Ekta, Updated: 07 Oct, 2019 02:44 PM

भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का बिलासपुर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने बैंड-बाजों के साथ जोरदार स्वागत किया। बता दें कि नड्डा के हिमाचल दौरे को लेकर नयना देवी विधानसभा क्षेत्र पूरी तरह से भगवा रंग में रंगा...

बिलासपुर (मुकेश): भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का बिलासपुर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने बैंड-बाजों के साथ जोरदार स्वागत किया। बता दें कि नड्डा के हिमाचल दौरे को लेकर नयना देवी विधानसभा क्षेत्र पूरी तरह से भगवा रंग में रंगा नजर आया। जेपी नड्डा का कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद हिमाचल प्रदेश का यह पहला दौरा है। नयना देवी क्षेत्र को सजाने के लिए कोई कमी नहीं रखी गई।
PunjabKesari

मंदिर की तैयारियों में जहां पर मंदिर में साफ सफाई की गई है। वहीं मंदिर के निकासी और वीआईपी रास्ते पर जगह-जगह पर पेंट किया गया है। जहां पर गुज्जर समुदाय के कार्यकर्ताओं में इस दौरे को लेकर भारी उत्साह नजर आया। वहीं पर लोगों ने गाने गाकर भी इस कार्यक्रम का स्वागत समारोह का लुफ्त उठाया। हालांकि इसके बाद जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सहित कई नेता मां नयना देवी के दर्शन करेंगे। जेपी नड्डा के और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के दौरे को लेकर प्रशासन और मंदिर न्यास ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया। सुरक्षा को लेकर पुलिस बल भी तैनात किया गया।
PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!