28 जुलाई से शुरु होगी अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला बैडमिंटन प्रतियोगिता

Edited By Vijay, Updated: 25 Jul, 2024 01:37 PM

international minjar fair badminton competition

अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता 28 जुलाई से शुरू हो रही हैं। इसका आयोजन ईरावती के समीप बैडमिंटन हॉल में किया जाएगा।

चम्बा (प्रवीण): अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता 28 जुलाई से शुरू हो रही हैं। इसका आयोजन ईरावती के समीप बैडमिंटन हॉल में किया जाएगा। जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के सदस्य कमलेश शेखरी ने बताया कि प्रतियोगिता में विभिन्न श्रेणियों में मुकाबले हाेंगे। इसमें अंडर-13, अंडर -15, अंडर 17, वूमन ओपन (सिंगल व डबल), एसआर सहगल, सीनियर डबल, वेट सिंगल और डबल्स करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इच्छुक प्रतिभागी 27 जुलाई शाम तक अपनी प्रवेश शुल्क जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के पदाधिकारियों डाॅ. अनिल शेखरी, कुलदीप शर्मा, राजेश कॉमराय व कमलेश के पास जमा करवा सकते हैं। इसके बाद कोई भी एंट्री मान्य नहीं होगी। उन्होंने बैडमिंटन खिलाड़ियों से अनुरोध करते हुए कहा कि इस प्रतियोगिता में अधिक से अधिक भाग लें।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!