मकान की तीसरी मंजिल पर काम कर रहा था मजदूर, अचानक हो गया ये दर्दनाक हादसा

Edited By Vijay, Updated: 11 Jul, 2020 06:15 PM

incident with labor

मंडी जिला के तहत उपमंडल धर्मपुर के रोस्सो गांव में एक प्रवासी मजदूर की मकान की तीसरी मंजिल से गिरकर मौत हो गई। मृतक की पहचान पंकज तिवारी (22) पुत्र गोरे लाल गांव जामला तहसील व जिला फतेहपुर उत्तर प्रदेश के रूप में की गई। उक्त मजदूर अपने अन्य साथियों...

सरकाघाट (ब्यूरो): मंडी जिला के तहत उपमंडल धर्मपुर के रोस्सो गांव में एक प्रवासी मजदूर की मकान की तीसरी मंजिल से गिरकर मौत हो गई। मृतक की पहचान पंकज तिवारी (22) पुत्र गोरे लाल गांव जामला तहसील व जिला फतेहपुर उत्तर प्रदेश के रूप में की गई। उक्त मजदूर अपने अन्य साथियों के साथ लोगों के घरों के ऊपर छत डालने का काम करता था। बीते दिन शाम के समय जब वह रोस्सो गांव में अपने अन्य साथियों के साथ एक मकान की तीसरी मंजिल में काम कर रहा था तो एकाएक उसका पैर फिसल गया, जिससे वह तीसरी मंजिल से नीचे घर के आंगन में सिर के बल गिरकर घायल हो गया।

हादसे के तुरंत बाद मजदूर के साथी और मकान के मालिक ने उसे निजी गाड़ी से नागरिक अस्पताल सरकाघाट पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान स्थिति गंभीर होने के चलते उसे मेडिकल कॉलेज नेरचौक के लिए रैफर कर दिया गया लेकिन उसने अस्पताल में पहुंचने से पहले ही रास्ते में दम तोड़ दिया। मृतक मजदूर के परिजनों को घटना बारे सूचित कर दिया गया है और पुलिस द्वारा उसके शव को पोस्टमार्टम करवाकर परिवार वालों को सौंप दिया जाएगा। डीएसपी चंद्रपाल सिंह ने पुष्टि करते हुए बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!