Himachal Weather: हिमाचल में बर्फबारी-बारिश होगी या बढ़ेगी गर्मी? जानिए अगले 5 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम

Edited By Swati Sharma, Updated: 28 Feb, 2026 12:55 PM

himachal weather update know how the weather will be for the next 5 days

Himachal Weather Update: हिमाचल प्रदेश में फरवरी के अंत और मार्च की शुरुआत में ही गर्मी ने दस्तक दे दी है। मौसम विभाग ने आगामी 5 मार्च तक राज्यभर में मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान जताया है। राजधानी शिमला समेत अधिकांश क्षेत्रों में तेज धूप खिली रहने...

Himachal Weather Update: हिमाचल प्रदेश में फरवरी के अंत और मार्च की शुरुआत में ही गर्मी ने दस्तक दे दी है। मौसम विभाग ने आगामी 5 मार्च तक राज्यभर में मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान जताया है। राजधानी शिमला समेत अधिकांश क्षेत्रों में तेज धूप खिली रहने के कारण अधिकतम तापमान में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है, जिससे प्रदेश में दिन के समय हल्की गर्मी महसूस होने लगी है।

क्या कहता है मौसम का ताजा हाल?

विभाग के अनुसार, हालांकि कुछ समय पूर्व ऊंचे पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश व बर्फबारी की संभावना जताई गई थी, लेकिन अधिकांश क्षेत्रों में मौसम पूरी तरह साफ बना हुआ है। अब 2 से 3 मार्च के आसपास लाहौल-स्पीति, किन्नौर, कुल्लू और चंबा के मात्र कुछ उच्च पर्वतीय भागों में ही छिटपुट बूंदाबांदी या हल्की बर्फबारी के आसार हैं। बाकी प्रदेश में अगले 5 दिनों तक धूप खिलने और मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

सामान्य से 6 डिग्री ऊपर पहुंचा पारा

प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी अधिक दर्ज किया जा रहा है। मौसम विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, कई जिलों में तापमान सामान्य से 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक ऊपर चल रहा है। कांगड़ा और मंडी में यह सामान्य से +6.7°C अधिक है, जबकि ऊना और सोलन में पारा सामान्य से +5.2°C ऊपर दर्ज किया गया है। शिमला और ऊना में रात का तापमान +3.6°C, कांगड़ा में +2.7°C और मनाली में +2.3°C सामान्य से अधिक रिकॉर्ड हुआ है।

सुबह-शाम की ठंड और दिन की गर्मी

IMD के अनुसार, राज्य के मैदानी इलाकों जैसे ऊना, सोलन के साथ-साथ शिमला और कांगड़ा के मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में दिन के समय अच्छी धूप रहने के कारण तापमान में उछाल जारी रहेगा। सुबह और शाम के वक्त हल्की ठंड का अहसास हो सकता है, लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही गर्मी में बढ़ोतरी होगी। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि यदि यही स्थिति बनी रही, तो आगामी दिनों में तापमान में और उछाल देखने को मिल सकता है। किसानों और बागवानों को भी बदलते मौसम के अनुसार फसलों की देखभाल करने की सलाह दी गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!