Himachal Weather Update: हिमाचल में इस दिन बारिश और बर्फबारी के आसार, जानें ताजा अपडेट

Edited By Swati Sharma, Updated: 22 Feb, 2026 11:25 AM

himachal weather update chances of rain and snowfall on this day

Himachal Weather Update: हिमाचल प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है, जिससे प्रदेश के अधिकतम तापमान में सामान्य से 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। चिलचिलाती धूप के कारण मैदानी इलाकों में गर्मी का अहसास...

Himachal Weather Update: हिमाचल प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है, जिससे प्रदेश के अधिकतम तापमान में सामान्य से 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। चिलचिलाती धूप के कारण मैदानी इलाकों में गर्मी का अहसास होने लगा है, जबकि पहाड़ी क्षेत्रों में भी तापमान सामान्य से ऊपर चल रहा है।

सबसे गर्म स्थान रहा ऊना

मौसम विज्ञान केंद्र, शिमला के आंकड़ों के अनुसार, शनिवार को प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 23 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। राज्य का सबसे गर्म स्थान ऊना रहा, जहाँ पारा 28.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच गया। वहीं, सबसे कम न्यूनतम तापमान ताबो में -4.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

आगामी मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के वैज्ञानिक संदीप शर्मा ने बताया कि प्रदेश में मौसम का मिजाज जल्द बदल सकता है। 23 फरवरी को राज्य के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। इसके बाद, सप्ताह के शेष दिनों में मौसम मुख्य रूप से साफ रहने का पूर्वानुमान है।

हालांकि आगामी 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की और वृद्धि होने की संभावना है, जिसके बाद अगले 2 से 3 दिनों में पारे में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट देखी जा सकती है। वहीं, न्यूनतम तापमान में अगले 3 से 4 दिनों तक कोई बड़ा बदलाव होने की उम्मीद नहीं है।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!