Edited By Kuldeep, Updated: 25 Feb, 2026 10:42 PM

राज्य में साफ चल रहे मौसम के बीच में चंद स्थानों पर हल्की फुल्की वर्षा भी हुई है। छतराड़ी में 1.2 व कांगड़ा में 0.2 मिलीमीटर वर्षा रिकार्ड की गई है।
शिमला (संतोष): राज्य में साफ चल रहे मौसम के बीच में चंद स्थानों पर हल्की फुल्की वर्षा भी हुई है। छतराड़ी में 1.2 व कांगड़ा में 0.2 मिलीमीटर वर्षा रिकार्ड की गई है। हालांकि बिलासपुर में घना कोहरा छाया रहा और कांगड़ा में मेघ गर्जन हुई, वहीं सेओबाग में 37 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलीं। मौसम विभाग की मानें तो गुरुवार को मौसम पूरी तरह से साफ व शुष्क बना रहेगा, लेकिन शुक्रवार व शनिवार को उच्च पर्वतीय इलाकों में हल्की फुल्की हलचल रहेगी, जबकि 1 मार्च को मौसम साफ बना रहेगा, लेकिन 2 व 3 मार्च को उच्च पर्वतीय इलाकों में हल्की वर्षा व हिमपात हो सकता है।
मध्य व मैदानी इलाके पूरी तरह से शुष्क व साफ बने रहेंगे। बुधवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर मौसम साफ व शुष्क बना रहा। ऊना में अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री व राजधानी शिमला में 17.4 डिग्री रिकार्ड किया गया है। न्यूनतम तापमान हालांकि राज्य के जनजातीय इलाकों में शून्य से नीचे माइनस में बना हुआ है, जबकि अन्य जगह पर न्यूनतम तापमान में उछाल आया है।
कुकुमसेरी में न्यूनतम तापमान माइनस 5.3 डिग्री, ताबो में माइनस 4.6 डिग्री रिकार्ड किया गया है। इसके अलावा शिमला में 7.6, सुंदरनगर में 8.3, भुंतर में 6.7, कल्पा में 1, धर्मशाला में 10.6, ऊना में 9, नाहन में 10.2, पालमपुर में 9, सोलन में 5.6, मनाली में 3.4, मनाली में 3.4, कांगड़ा में 10.1, मंडी में 9.1, बिलासपुर में 10.5, जुब्बड़हट्टी में 9, सेओबाग में 5.4, बरठीं में 9.9, पांवटा साहिब में 14, सराहन में 6.1, देहरा गोपीपुर में 12, नेरी में 13.8 डिग्री रिकार्ड किया गया है।