अग्निशमन सेवाओं में महिलाओं को किया जाएगा शामिल, पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी की संभावना, दो जिलाें में कोहरे का अलर्ट, पढ़ें HP की 10 बड़ी खबरें

Edited By Kuldeep, Updated: 06 Dec, 2025 11:15 PM

himachal top 10 news

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार महिला सशक्तिकरण को विशेष अधिमान दे रही है। सरकार व्यवस्था परिवर्तन के ध्येय से सकारात्मक बदलाव ला रही है।

हिमाचल डैस्क: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार महिला सशक्तिकरण को विशेष अधिमान दे रही है। सरकार व्यवस्था परिवर्तन के ध्येय से सकारात्मक बदलाव ला रही है। राज्य के उच्च पर्वतीय इलाकों में रविवार को हल्की बारिश व बर्फबारी की संभावनाएं जताई गई है। इस दौरान चम्बा, कांगड़ा, कुल्लू जिलों के ऊपरी इलाकों में कहीं-कहीं हल्की बारिश व बर्फबारी हो सकती है।

 

पढ़ें हिमाचल की बड़ी खबरें सिर्फ यहां

Shimla: अग्निशमन सेवाओं में महिलाओं को किया जाएगा शामिल, प्रदेश में शीघ्र होगी भर्ती
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार महिला सशक्तिकरण को विशेष अधिमान दे रही है। सरकार व्यवस्था परिवर्तन के ध्येय से सकारात्मक बदलाव ला रही है।

Weather update: पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी की संभावना, दो जिलाें में कोहरे का अलर्ट
राज्य के उच्च पर्वतीय इलाकों में रविवार को हल्की बारिश व बर्फबारी की संभावनाएं जताई गई है। इस दौरान चम्बा, कांगड़ा, कुल्लू जिलों के ऊपरी इलाकों में कहीं-कहीं हल्की बारिश व बर्फबारी हो सकती है।

Kangra: धर्मशाला मैक्लोडगंज घूमने आए युवक की मौत
वीकैंड मनाने को धर्मशाला आ रहे युवकों में से एक की तबीयत खराब होने के कारण अज्ञात कारणों से मौत का मामला सामने आया है। जानकारी अनुसार चंडीगढ़ के आसपास के क्षेत्रों से कुछ दोस्त धर्मशाला घूमने के लिए शुक्रवार देर शाम को मैक्लोडगंज पहुंचे।

Kangra: चरस तस्करी का तीसरा आरोपी भी गिरफ्तार
मुख्यमंत्री के नशामुक्त हिमाचल अभियान को नई शक्ति देते हुए देहरा पुलिस ने चरस तस्करी के बहुचर्चित संसारपुर टैरस केस में बैकवर्ड से फॉरवर्ड लिंक तक पूरे नैटवर्क का पर्दाफाश किया है।

Hamirpur: पटवारी और अतिरिक्त स्टाफ नर्स की भर्ती के लिए 16 जनवरी तक करें आवेदन
पटवारी और अतिरिक्त स्टाफ नर्स की भर्ती के आवेदनकर्त्ताओं के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। सरकार ने पटवारी और अतिरिक्त स्टाफ नर्स के कुल 842 पदों को भरने के लिए हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग को अप्रूवल दे दी है, जिसके लिए प्रदेश सरकार ने नोटिफिकेशन जारी कर दी है।

Kullu: रविवार शाम से बंद हो जाएगा मनाली-लेह मार्ग, सुचारू रहेगी वाहनों की आवाजाही
सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण मनाली-लेह मार्ग आधिकारिक तौर पर रविवार शाम से बंद हो जाएगा। हालांकि शिंकुला-जांस्कर मार्ग पर फिलहाल वाहनों की आवाजाही सुचारू रहेगी लेकिन शिंकुला दर्रे में हिमपात होने की सूरत में यह मार्ग भी बंद हो जाएगा।

Shimla: डाक्टरों के लिए लाई जाएगी इंसैंटिव पॉलिसी : सुक्खू
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आईजीएमसी सभागार में केंद्रीय छात्र संघ के आयोजित वार्षिक समारोह स्टीमुल्स की अध्यक्षता करते हुए डाक्टरों के लिए इंसैंटिव पॉलिसी लाने की घोषणा की।

Mandi: पराशर घाटी में भालू के हमले से भेड़पालक जख्मी, ऐसे बची जान
ऋषि पराशर घाटी के जंगल में भेड़ चराने गए एक भेड़पालक पर भालू ने हमला कर दिया। हमले में भेड़पालक का चेहरा बुरी तरह से जख्मी हो गया है। भेड़पालक के कुत्तों ने भालू पर हमला कर मालिक की जान बचाई।

Himachal: शादी में चल रहा था डांस, तभी हुआ कुछ ऐसा कि मच गई चीख-पुकार! 28 लाेग हुए घायल
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के उपमंडल चुराह में एक शादी समारोह के दौरान बड़ा हादसा पेश आया है। क्षेत्र की जुंगरा पंचायत के शव्हा गांव में एक लकड़ीनुमा कच्चे मकान की छत गिरने से 28 लोग घायल हो गए हैं।

न आया OTP, न किया किसी लिंक पर क्लिक...फिर भी खाते से उड़ गए ₹16 लाख; रिटायर कर्मचारी के होश उड़े
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में साइबर ठगी का एक बेहद ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक सेवानिवृत्त कर्मचारी के बैंक खाते से 16 लाख रुपए गायब हो गए।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!