Weather Update: पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी की संभावना, मध्य व मैदानी इलाके रहेंगे साफ

Edited By Kuldeep, Updated: 17 Feb, 2026 07:21 PM

shimla weather cold

राज्य में अब मौसम के पूरी तरह से साफ व शुष्क बने रहने की संभावनाएं है। एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बुधवार को उच्च पर्वतीय इलाकों में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश व बर्फबारी के आसार हैं, जबकि मध्य व मैदानी इलाके शुष्क बने रहेंगे।

शिमला (संतोष): राज्य में अब मौसम के पूरी तरह से साफ व शुष्क बने रहने की संभावनाएं है। एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बुधवार को उच्च पर्वतीय इलाकों में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश व बर्फबारी के आसार हैं, जबकि मध्य व मैदानी इलाके शुष्क बने रहेंगे। उसके बाद प्रदेश में 23 फरवरी तक मौसम पूरी तरह से साफ व शुष्क बना रहेगा। मंगलवार को राजधानी शिमला सहित राज्य के अधिकांश हिस्सों में धूप खिली रही। हालांकि कहीं-कहीं हल्के बादल भी छाए, लेकिन बावजूद इसके ऊना में अधिकतम तापमान 28.7 डिग्री, जबकि राजधानी शिमला में 18.2 डिग्री रिकार्ड किया गया है। आगामी दिनों अब किसी भी प्रकार का कोई भी अलर्ट जारी नहीं किया गया है।

राज्य के जनजातीय जिलों में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे माइनस में बना हुआ है, जिससे वहां ठिठुरन अवश्य है, लेकिन मध्य व मैदानी इलाकों के तापमान में अब उछाल आ रहा है। कुकुमसेरी में न्यूनतम तापमान माइनस 8.2, ताबो में माइनस 7.2 व केलांग में भी शून्य से नीचे माइनस में तापमान चला हुआ है। इसके अलावा राजधानी शिमला में 6.5, सुंदरनगर में 7.5, भुंतर में 5.4, कल्पा में 1.4, धर्मशाला में 7.2, ऊना में 8, नाहन में 10.3, पालमपुर में 8, सोलन में 5.2, मनाली में 3.7, कांगड़ा में 9.8, मंडी में 7.9, बिलासपुर में 8.5, जुब्बड़हट्टी में 8.2, सेओबाग में 2.5, बरठी में 6.9, कसौली में 10, पांवटा साहिब में 11, देहरा गोपीपुर में 13, सराहन में 5.7 डिग्री रिकार्ड किया गया है।

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!