दिल्ली से स्वास्थ्य लाभ लेकर शिमला लौटे सीएम सुक्खू, रामपुर में अंतर्राष्ट्रीय लवी मेला शुरू, पढ़ें HP की 10 बड़ी खबरें

Edited By Vijay, Updated: 11 Nov, 2023 11:33 PM

himachal top 10 news

धार्मिक पर्यटन स्थल चूड़धार चोटी पर शुक्रवार दोपहर बाद मौसम ने करवट बदली और हल्की बूंदाबांदी के साथ बर्फबारी भी हुई। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू एम्स नई दिल्ली में स्वास्थ्य लाभ लेने के 16 दिन बाद शिमला लौट आए हैं। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने...

शिमला (ब्यूरो): धार्मिक पर्यटन स्थल चूड़धार चोटी पर शुक्रवार दोपहर बाद मौसम ने करवट बदली और हल्की बूंदाबांदी के साथ बर्फबारी भी हुई। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू एम्स नई दिल्ली में स्वास्थ्य लाभ लेने के 16 दिन बाद शिमला लौट आए हैं। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने रामपुर बुशहर में 4 दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय लवी मेले का शुभारंभ किया। सीएम सुक्खू ने कहा कि कानून सभी के लिए एक है, चाहे वह मुख्यमंत्री हो या फिर डीजीपी। प्रदेश हाईकोर्ट ने लोक सेवा आयोग को आदेश जारी कर सिरमौर जिले के ट्रांसगिरि क्षेत्र से संबंध रखने वाली महिला उम्मीदवार को अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित पद के लिए आवेदन करने की अनुमति देने को कहा है। केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि दिल्ली में बढ़ते हुए प्रदूषण पर केंद्र सरकार की लगातार नजर है। नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तरफ से महिलाओं के प्रति की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद सबने उनको हाथ जोड़ने शुरू कर दिए हैं। जिला परिषद कैडर के करीब 400 कर्मचारियों की सैलरी में इस बार कट लगा है। गोवा में हुई राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में हिमाचल की महिला कबड्डी टीम गोल्ड मैडल जीतने के बाद पहली बार पांवटा साहिब पहुंची। हरोली क्षेत्र के अंतर्गत पालकवाह में दिनदहाड़े एक युवक से 1 लाख रुपए लूटने का मामला सामने आया है। हमीरपुर पुलिस ने जालंधर से 2 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है।

पढ़ें हिमाचल की बड़ी खबरें सिर्फ यहां

चूड़धार चोटी पर सीजन का तीसरा हिमपात, तापमान शून्य से नीचे
धार्मिक पर्यटन स्थल चूड़धार चोटी पर शुक्रवार दोपहर बाद मौसम ने करवट बदली और हल्की बूंदाबांदी के साथ बर्फबारी भी हुई। यहां सीजन का तीसरा हिमपात हुआ है। बर्फबारी के बाद तापमान शून्य से नीचे चला गया है। 

शिमला लौटे सीएम सुक्खू, कहा-18 नवम्बर को कैबिनेट मीटिंग में लेंगे अहम निर्णय
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू एम्स नई दिल्ली में स्वास्थ्य लाभ लेने के 16 दिन बाद शिमला लौट आए हैं। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि हम दोबारा से काम में जुटेंगे तथा 18 नवम्बर को मंत्रिमंडल बैठक में अहम निर्णय लिए जाएंगे। डॉक्टरों ने उन्हें 2 महीने काम के साथ थोड़ा आराम करने की सलाह दी है।

रामपुर में 4 दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय लवी मेला शुरू, राज्यपाल ने किया शुभारंभ
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने रामपुर बुशहर में 4 दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय लवी मेले का शुभारंभ किया। इस अवसर पर लेडी गवर्नर जानकी शुक्ल भी उपस्थित थीं। इस मौके पर राज्यपाल ने बताया कि लवी एक व्यावसायिक मेले के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश का सांस्कृतिक उत्सव बन गया है।

कानून सभी के लिए एक, चाहे वह मुख्यमंत्री हो या फिर डीजीपी : सुक्खू
कानून सभी के लिए एक है, चाहे वह मुख्यमंत्री हो या फिर डीजीपी। शिकायतें आती रहती हैं लेकिन इसकी एक प्रक्रिया होती है कि पहले उसकी जांच की जाए। शिकायत के तथ्यों के आधार पर ही एफआईआर दर्ज होती है। यह बात मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने एम्स दिल्ली से लौटने के बाद पत्रकारों से रू-ब-रू होते हुए डीजीपी की शिकायत के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में कही।

HC ने दिए ट्रांसगिरि क्षेत्र की महिला को ST के आरक्षित पद के लिए आवेदन की अनुमति देने के आदेश
प्रदेश हाईकोर्ट ने लोक सेवा आयोग को आदेश जारी कर सिरमौर जिले के ट्रांसगिरि क्षेत्र से संबंध रखने वाली महिला उम्मीदवार को अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित पद के लिए आवेदन करने की अनुमति देने को कहा है। महिला उम्मीदवार शिलाई तहसील के अंतर्गत गांव बागना से संबंध रखती है। 

वायदे निभाना तो दूर, अब मांगने वाली स्थिति में आ गई कांग्रेस : अनुराग ठाकुर
केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि दिल्ली में बढ़ते हुए प्रदूषण पर केंद्र सरकार की लगातार नजर है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की केजरीवाल सरकार जब सत्ता में आई थी तो वह पंजाब की पराली जलाने का राग अलापते रहते थे लेकिन अब तो पंजाब में भी उनकी ही सरकार है और सबसे ज्यादा पराली तो पंजाब के मुख्यमंत्री के गृहजिले में जल रही है। 

महिलाओं के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद नीतीश कुमार को सबने हाथ जोड़े : जयराम
नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तरफ से महिलाओं के प्रति की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद सबने उनको हाथ जोड़ने शुरू कर दिए हैं। ऐसे में आने वाले समय में इंडिया गठबंधन में कोई नहीं बचेगा और सभी अकेले हो जाएंगे। 

त्यौहारी सीजन में जिला परिषद के 400 कर्मचारियों की सैलरी में लगा कट
जिला परिषद कैडर के करीब 400 कर्मचारियों की सैलरी में इस बार कट लगा है। हड़ताल के दौरान इनकी छुट्टियां एडजस्ट करके वेतन दिया जाना है लेकिन इनकी छुट्टियां ही नहीं बची हैं। जिला परिषद कैडर के तहत आने वाले करीब 4700 कर्मचारी पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास विभाग में मर्जर को लेकर हड़ताल पर थे। 

गोल्ड मैडल जीतने के बाद पांवटा साहिब पहुंची हिमाचल की महिला कबड्डी टीम
गोवा में हुई राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में हिमाचल की महिला कबड्डी टीम गोल्ड मैडल जीतने के बाद पहली बार पांवटा साहिब पहुंची। यहां हिमाचल टीम की कप्तान पुष्पा राणा, साक्षी शर्मा, अंजू सिंघानिया व तन्वी का स्वागत किया गया। स्वागत समारोह में चारों खिलाड़ियों को शॉल व टोपी पहनाकर सम्मानित किया गया। 

हैंडबाल और कबड्डी में स्वर्ण पदक जीतकर बेटियों ने पूरे देश में रोशन किया हिमाचल का नाम
गोवा में चल रही 37वीं राष्ट्रीय खेलों में हिमाचल प्रदेश की महिला हैंडबाल टीम ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। फाइनल में हिमाचल ने हरियाणा को 40-20 के अंतर से हराया। शनिवार को विजयी टीम की सभी खिलाड़ियों ने केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर से भेंट की। 

पालकवाह में दिनदहाड़े युवक से लूटे 1 लाख रुपए, पुलिस मामले की जांच में जुटी
हरोली क्षेत्र के अंतर्गत पालकवाह में दिनदहाड़े एक युवक से 1 लाख रुपए लूटने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने इस बाबत पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। जानकारी के अनुसार मनीष कुमार निवासी चंदपुर ने हरोली थाना में रिपोर्ट की है कि वह ऊना में एक कंपनी में काम करता है। 

बिझड़ी के गारली में बस-बाइक की टक्कर, एक की मौके पर मौ*त
हमीरपुर जिला के अंतर्गत विकास खंड बिझड़ी के तहत हुए सड़क हादसे में एक बाइक चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान सुभाष शर्मा निवासी गांव कोटलू के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार सुभाष बाइक पर सवार होकर जा रहा था। इस दौरान गारली में बस के साथ बाइक की टक्कर हो गई, जिससे बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। 

हमीरपुर पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, जालंधर से 2 नशा तस्कर गिरफ्तार
हमीरपुर पुलिस ने जालंधर से 2 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 304 व एनडीपीएस अधिनियम की धारा 21 के दौरान बैकवर्क लिंकेज के आधार पर अमनप्रीत उर्फ अमन पावलो पुत्र बछियार सिंह निवासी मकान नंबर 1701 वार्ड नंबर 06 सुंदरनगर नकोदर जिला जालंधर और करम पाल सिंह उर्फ कम्मा पुत्र चतर सिंह निवासी गांव धंडोवाल थाना नकोदर जिला जालंधर को गिरफ्तार किया है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!