Edited By Vijay, Updated: 11 Nov, 2023 09:33 PM

धार्मिक पर्यटन स्थल चूड़धार चोटी पर शुक्रवार दोपहर बाद मौसम ने करवट बदली और हल्की बूंदाबांदी के साथ बर्फबारी भी हुई। यहां सीजन का तीसरा हिमपात हुआ है।
हरिपुरधार (सुरेंद्र): धार्मिक पर्यटन स्थल चूड़धार चोटी पर शुक्रवार दोपहर बाद मौसम ने करवट बदली और हल्की बूंदाबांदी के साथ बर्फबारी भी हुई। यहां सीजन का तीसरा हिमपात हुआ है। बर्फबारी के बाद तापमान शून्य से नीचे चला गया है। चूड़धार में बर्फबारी के चलते अधिक ऊंचाइयों वाले स्थानों पर तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई तो वहीं कड़ाके की सर्दी के साथ निचले क्षेत्रों में शीतलहर से ठिठुरन बढ़ गई है। चूड़धार मंदिर के सेवादार सोहन ठाकुर ने बताया कि शुक्रवार रात को यहां 30 से 40 यात्री पहुंचे हुए थे। शनिवार प्रात: शिरगुल मंदिर में दर्शन करने के बाद उन्हें यहां से वापस अपने घर भेज दिया गया। मौसम को देखते हुए यात्रियों को सलाह दी जाती है कि चूड़धार यात्रा न करें।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here