Edited By Vijay, Updated: 11 Nov, 2023 04:48 PM

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू एम्स नई दिल्ली में स्वास्थ्य लाभ लेने के 16 दिन बाद शिमला लौट आए हैं। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि हम दोबारा से काम में जुटेंगे तथा 18 नवम्बर को मंत्रिमंडल बैठक में अहम निर्णय लिए जाएंगे। डॉक्टरों ने...
शिमला (कुलदीप): मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू एम्स नई दिल्ली में स्वास्थ्य लाभ लेने के 16 दिन बाद शिमला लौट आए हैं। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि हम दोबारा से काम में जुटेंगे तथा 18 नवम्बर को मंत्रिमंडल बैठक में अहम निर्णय लिए जाएंगे। डॉक्टरों ने उन्हें 2 महीने काम के साथ थोड़ा आराम करने की सलाह दी है। इस कारण वह 5 राज्यों में चुनाव प्रचार के लिए नहीं जाएंगे। जब वह बीमारी से जूझ रहे थे तो उस समय उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्रिहोत्री सहित मंत्रिमंडल के अन्य सदस्यों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने बेहतर काम किया। डॉक्टरों ने उनको हिदायत दी है कि यदि वह 4 घंटे काम करते हैं तो 1 घंटे आराम भी करें तथा समय पर खाना लें। उन्होंने कहा कि वह भगवान, देवी-देवताओं और प्रदेश की जनता के आशीर्वाद से स्वस्थ होकर लौटे हैं। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, मंत्रिमंडल के अन्य सदस्यों, सीपीएस एवं नगर निगम शिमला के मेयर सहित अन्य सदस्यों ने अनाडेल पहुंचने पर उनका स्वागत किया।

4 राज्यों में कांग्रेस की सरकार बनना निश्चित
मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में जिन 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं, उसमें से 4 जगह कांग्रेस की सरकार बनना निश्चित है। उन्होंने कहा कि देश की जनता को अब इस बात का आभास हो गया है कि कौन सी पार्टी समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलती है।
हिमाचल को 4 वर्ष में आत्मनिर्भर राज्य बनाएंगे
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश को 4 वर्ष में आत्मनिर्भर तथा 10 वर्ष में देश का सबसे समृद्ध और अमीर राज्य बनाएंगे। इस दृष्टि से वर्तमान सरकार कार्य कर रही है।
ढोल-नगाड़े के साथ स्वागत, कार्यकर्ताओं ने डाली नाटी
मुख्यमंत्री का ओकओवर पहुंचने पर भारी संख्या में आम आदमी तथा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथ में उनकी फोटो लेकर तथा पारम्परिक वाद्य यंत्र ढोल-नगाड़े के साथ स्वागत किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस अवसर पर नाटी भी डाली। मुख्यमंत्री ने उनसे मिलने पहुंचे आम लोगों एवं कार्यकर्ताओं का आभार जताया।

डॉक्टरों की सलाह के अनुसार कार्य करेंगे सीएम : नरेश चौहान
मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार मीडिया नरेश चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू अब बिल्कुल स्वस्थ है तथा डॉक्टरों की सलाह के अनुसार कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि पहले की तरह वह प्रदेश को आगे ले जाने एवं आम जनता के लिए पूरे सम्पर्ण से कार्य करेंगे।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here