Edited By Kuldeep, Updated: 25 Sep, 2023 11:44 PM
शिमला के चौड़ा मैदान में भाजपा की ओर से सोमवार को प्रदर्शन किया गया। भाजपा ने कानून व्यवस्था, झूठी गारंटियों, महिलाओं के 1,500 रुपए, युवाओं की नौकरियों व माफिया राज के खिलाफ विधानसभा को घेरा और सरकार के खिलाफ हल्ला बोला।
शिमला (ब्यूरो): शिमला के चौड़ा मैदान में भाजपा की ओर से सोमवार को प्रदर्शन किया गया। भाजपा ने कानून व्यवस्था, झूठी गारंटियों, महिलाओं के 1,500 रुपए, युवाओं की नौकरियों व माफिया राज के खिलाफ विधानसभा को घेरा और सरकार के खिलाफ हल्ला बोला। इस दौरान सोनिया गांधी को भेजो न्यूज, तेरे बल्ब हो गए फ्यूज के नारे भी यहां गूंजे। इस दौरान भाजपा का शीर्ष नेतृत्व इस प्रदर्शन में उपस्थित रहा और हजारों कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा ने विधानसभा की तरफ मार्च किया, लेकिन बैरिकेड्स नहीं तोड़ पाए। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के 7 दिन तक चले मानसून सत्र में सत्तापक्ष पहले दिन से ही विपक्ष पर भारी नजर आया। सरकार को घेरने के उद्देश्य से पहले ही दिन विपक्ष ने प्राकृतिक आपदा से हुए नुक्सान को लेकर स्थगन प्रस्ताव लाया, लेकिन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की तरफ से नियम-102 के तहत सरकारी संकल्प उस पर भारी पड़ा। भले ही इस मुद्दे पर विपक्ष ने विरोध स्वरुप सदन से वॉकआऊट किया, लेकिन उसे सरकारी प्रस्ताव के अंतर्गत ही चर्चा करने के लिए बाध्य होना पड़ा।
विधानसभा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, केंद्र सरकार से मांगे 12,000 करोड़
हिमाचल प्रदेश विधानसभा के 7 दिन तक चले मानसून सत्र में सत्तापक्ष पहले दिन से ही विपक्ष पर भारी नजर आया। सरकार को घेरने के उद्देश्य से पहले ही दिन विपक्ष ने प्राकृतिक आपदा से हुए नुक्सान को लेकर स्थगन प्रस्ताव लाया, लेकिन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की तरफ से नियम-102 के तहत सरकारी संकल्प उस पर भारी पड़ा। भले ही इस मुद्दे पर विपक्ष ने विरोध स्वरुप सदन से वॉकआऊट किया, लेकिन उसे सरकारी प्रस्ताव के अंतर्गत ही चर्चा करने के लिए बाध्य होना पड़ा।
भाजपा का शिमला में प्रदर्शन और नारेबाजी, पुलिस के साथ झड़प
शिमला के चौड़ा मैदान में भाजपा की ओर से सोमवार को प्रदर्शन किया गया। भाजपा ने कानून व्यवस्था, झूठी गारंटियों, महिलाओं के 1,500 रुपए, युवाओं की नौकरियों व माफिया राज के खिलाफ विधानसभा को घेरा और सरकार के खिलाफ हल्ला बोला। इस दौरान सोनिया गांधी को भेजो न्यूज, तेरे बल्ब हो गए फ्यूज के नारे भी यहां गूंजे। इस दौरान भाजपा का शीर्ष नेतृत्व इस प्रदर्शन में उपस्थित रहा और हजारों कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा ने विधानसभा की तरफ मार्च किया, लेकिन बैरिकेड्स नहीं तोड़ पाए।
भिक्षावृत्ति रोकने को उचित कदम न उठाने पर हाईकोर्ट की सरकार को फटकार
हाईकोर्ट ने प्रदेश में भिक्षावृत्ति रोकने के लिए उचित कदम न उठाने पर सरकार को कड़ी फटकार लगाई है। मुख्य न्यायाधीश एम.एस. रामचंद्र राव और न्यायाधीश अजय मोहन गोयल की खंडपीठ ने सरकार को शपथ पत्र के माध्यम से प्रदेश में भिखारियों की जमीनी हकीकत से अवगत करवाने के आदेश दिए हैं। कोर्ट ने 43 साल पहले बनाए भिक्षावृति निवारण अधिनियम के प्रावधानों पर अमल को लेकर दायर स्टेटस रिपोर्ट पर असंतुष्ट होते हुए सरकार को भिखारियों की जमीनी स्थिति कोर्ट के समक्ष रखने के आदेश दिए हैं।
क्रिप्टो करंसी धोखाधड़ी जांच के लिए डी.आई.जी. की अध्यक्षता में एस.आई.टी. गठित
हिमाचल प्रदेश विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान क्रिप्टो करंसी के नाम पर हो रही धोखाधड़ी का मामला गूंजा। विधायक होशियार सिंह द्वारा सवाल के माध्यम से उठाए इस मामले के जवाब में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्रिहोत्री ने कहा कि क्रिप्टो करंसी धोखाधड़ी के मामले हिमाचल ही नहीं पूरे देश व विश्व में आ रहे हैं। प्रदेश सरकार ने इन मामलों की जांच के लिए डी.आई.जी. नॉर्दर्न रेंज अभिषेक दुल्लर की अध्क्षता में कमेटी का गठन किया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में क्रिप्टो करंसी से संबंधित 6 एफ.आई.आर. दर्ज की गई हैं।
भाजपा का फेल प्रदर्शन, हैसीयत पता चल गई होगी : अग्रिहोत्री
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि यह भाजपा के नेतृत्व की हताशा व निराशा को बयां करने वाला प्रदर्शन रहा है। इसमें भीड़ इकट्ठी करने में भाजपा फेल हो गई और चंद मुट्ठी भर लोगों के साथ प्रदर्शन कर भाजपा की स्थिति हास्यास्पद बनी है। यहां जारी बयान में डिप्टी सी.एम. ने कहा कि भाजपा नेता केवल मंच से एक-दूसरे से आगे भाषण देने में निकलने की ही दौड़ में रहे। एक भी भाजपा के नेता ने आपदा पर शब्द नहीं बोला, आपदा राष्ट्रीय आपदा घोषित हो इसकी मांग नहीं की।
डलझील शिव मंदिर में 24 घंटों में चढ़ा साढ़े 6 लाख से अधिक चढ़ावा
विश्व विख्यात श्री मणिमहेश यात्रा से इस वर्ष मणिमहेश न्यास को अलग-अलग दानपात्रों से लाखों रुपए की राशि दान के रूप में प्राप्त हुई। इसमें राधाष्टमी के पर्व पर डल झील के प्रमुख शिव मंदिर में चौबीस घंटों में 6 लाख 55 हजार 56 रुपए चढ़ावा चढ़ा, जबकि शेष दिनों की यात्रा के दौरान मात्र एक लाख 70 हजार 148 रुपए चढ़ावा चढ़ा। गौरीकुंड दानपात्र से 30588, रुपए, सुंदरासी दानपात्र से 6596 रुपए, धन्छो के दानपात्रों से 26133 तथा हड़सर के दानपात्रों से 24680 रुपए का चढ़ावा मणिमहेश न्यास को प्राप्त हुआ है।
उत्तर क्षेत्रीय परिषद बैठक में भाग लेने के लिए अमृतसर पहुंचे सुक्खू
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू उत्तर क्षेत्रीय परिषद (नॉर्थ जोन काऊंसिल) की बैठक में भाग लेने के लिए अमृतसर पहुंच गए हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में मंगलवार को होने वाली इस बैठक में उत्तर क्षेत्र के अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री, केंद्र शासित प्रदेश के उपराज्यपाल एवं प्रशासक तथा राज्यों के वरिष्ठ मंत्री एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू बैठक में पड़ोसी राज्यों से जुड़े विभिन्न मामलों को उठाएंगे। इसमें अंतर्राज्यीय विवाद, पिंजौर-बद्दी-नालागढ़ फोरलेन, बी.बी.एन. रेल मार्ग, बी.बी.एम.बी. में अधिकार, शानन प्रोजैक्ट, आंतरिक सुरक्षा, पौंग बांध विस्थापित व नशे के कारोबार संबंधी मामले शामिल हैं।
मोदी सरकार ने महिलाओं को थमा दिया एक-तिहाई आरक्षण का झुनझुना : डोली
केंद्र की मोदी सरकार ने 2024 लोकसभा चुनावों के मद्देनजर महिलाओं को संसद में एक-तिहाई आरक्षण का झुनझुना थमा दिया है। यदि भाजपा महिलाओं की इतनी ही हितैषी है तो उन्हें इसे देश में 2024 के लोकसभा चुनावों से लागू करना चाहिए। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की प्रवक्ता डोली शर्मा ने कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए केंद्र की भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि उसने लोकसभा का विशेष सत्र बुला कर केवल भव्य आयोजन कर देश के लोगों को गुमराह करने का प्रयास किया है।
दुनिया की सर्वश्रेठ सेना में शामिल है भारत की सेना : राज्यपाल
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल सोमवार को अपने 3 दिवसीय दौरे के तहत जनजातीय जिला किन्नौर पहुंचे। उन्होंने समधू के सैन्य शिविर, भारत-तिब्बत सीमा बल की फॉरवर्ड पोस्ट लेपचा तथा सीमावर्ती क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने वाइब्रैंट विलेज योजना के तहत विभिन्न गांवों का दौरा भी किया। लेडी गवर्नर जानकी शुक्ल भी उनके साथ थीं तथा राज्यपाल का यह पहला जनजातीय जिला किन्नौर का दौरा है। राज्यपाल सोमवार सुबह समधू हैलीपैड पहुंचे, जहां पर ब्रिगेडियर आर.पी. सिंह. ब्रिगेड कमांडर ने राज्यपाल का स्वागत किया।
कांग्रेस से झूठी गारंटियों का जवाब मांग रही प्रदेश की जनता : अनुराग
केंद्रीय सूचना प्रसारण एवं युवा व खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि हिमाचल की जनता प्रदेश की कांग्रेस सरकार से झूठी गारंटियों का जवाब मांग रही है। उन्होंने कहा कि महिलाएं महीने के 1500 रुपए कब मिलेंगे इसका इंतजार कर रही हैं। अनुराग सिंह ठाकुर टौणीदेवी के भाजपा नेता विजय बहल की बेटी की शादी में शामिल हुए, इस दौरान वे पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।