भाजपा का शिमला में प्रदर्शन और नारेबाजी, पुलिस के साथ झड़प

Edited By Kuldeep, Updated: 25 Sep, 2023 10:29 PM

shimla bjp demonstration sloganeering

शिमला के चौड़ा मैदान में भाजपा की ओर से सोमवार को प्रदर्शन किया गया। भाजपा ने कानून व्यवस्था, झूठी गारंटियों, महिलाओं के 1,500 रुपए, युवाओं की नौकरियों व माफिया राज के खिलाफ विधानसभा को घेरा और सरकार के खिलाफ हल्ला बोला।

शिमला (हैडली): शिमला के चौड़ा मैदान में भाजपा की ओर से सोमवार को प्रदर्शन किया गया। भाजपा ने कानून व्यवस्था, झूठी गारंटियों, महिलाओं के 1,500 रुपए, युवाओं की नौकरियों व माफिया राज के खिलाफ विधानसभा को घेरा और सरकार के खिलाफ हल्ला बोला। इस दौरान सोनिया गांधी को भेजो न्यूज, तेरे बल्ब हो गए फ्यूज के नारे भी यहां गूंजे। इस दौरान भाजपा का शीर्ष नेतृत्व इस प्रदर्शन में उपस्थित रहा और हजारों कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा ने विधानसभा की तरफ मार्च किया, लेकिन बैरिकेड्स नहीं तोड़ पाए। प्रदर्शन को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल को चौड़ा मैदान में तैनात किया गया था। प्रदर्शन में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डा. राजीव ङ्क्षबदल व प्रदेश भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना सहित सुरेश कश्यप, सिकंदर कुमार, इंदु गोस्वामी, बिहारी लाल शर्मा, त्रिलोक कपूर, सभी विधायक और प्रदेश पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई।

धक्का-मुक्की के बाद कुछ देर स्थिति तनावपूर्ण : विधानसभा घेराव के लिए पुलिस से संघर्ष भी हुआ। हालांकि भाजपा कार्यकर्ता बैरिकेड्स से आगे नहीं जा पाए। वहीं, पुलिस कर्मियों पर खाली बोतलें फैंकी गईं। इससे कुछ देर के लिए स्थिति तनावपूर्ण हो गई और इस दौरान पुलिस व भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच हल्की झड़प व धक्का-मुक्की भी हुई। पुलिस से भाजपा विधायकों व कार्यकर्ताओं की धक्का-मुक्की भी हुई और इस दौरान विधायक डा. जनकराज को धक्का-मुक्की के दौरान हल्का डंडा भी लगा।

कहां हंै पहली कैबिनेट की 1 लाख नौकरियां : बिंदल
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डा. राजीव ङ्क्षबदल ने कहा कांग्रेस पार्टी ने कहा था कि पहली ही कैबिनेट में प्रदेश में 1 लाख युवाओं को नौकरी दी जाएगी, लेकिन आज कई कैबिनेट की बैठकें हो गईं और युवा आज भी बेरोजगार सड़कों पर घूम रहे हैं। ऐसे में कांग्रेस सरकार ने युवाओं के साथ ठगी की और रोजगार के नाम पर उनका शोषण भी किया। कांग्रेस ने सत्ता में आने से पहले कहा था कि जैसे ही वे सत्ता में आएंगे तो प्रदेश की 22 लाख बहनों को हर महीने 1,500 रुपए की राशि जारी की जाएगी। उन्होंने कहा कि जब मुख्यमंत्री लाहौल-स्पीति की स्पीति घाटी दौरे पर गए थे तो उस दौरान उन्होंने स्पीति घाटी की हर महिला को 1,500 रुपए देने की बात कही थी और उनके सभी विधायकों व मंत्रियों ने प्रदेश में यह शोर मचा दिया कि हमने अपनी गारंटी पूरी कर दी, लेकिन सच्चाई यह है कि प्रदेश के अन्य इलाकों में किसी भी महिला को यह राशि अभी तक नहीं मिल पाई है और कांग्रेस सरकार पर हर महिला का साढ़े 13,000 रुपए का कर्ज भी चढ़ गया है। अब प्रदेश की महिलाएं भी कांग्रेस सरकार से मांग कर रही हैं कि साडा हक इथे रख यह गारंटी उनकी कब पूरी होगी। अब कांग्रेस सरकार अपनी नाकामियों का ठीकरा भाजपा पर फोड़ रही है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!