Edited By Vijay, Updated: 20 Sep, 2023 11:55 PM
हिमाचल प्रदेश ने राज्य में आई प्राकृतिक आपदा से हुई भारी तबाही की भरपाई के लिए केंद्र सरकार से 12 हजार करोड़ का विशेष राहत पैकेज मांगा है। विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने घोषणा की कि अगले 3 माह के भीतर चयन आयोग...
शिमला (ब्यूरो): हिमाचल प्रदेश ने राज्य में आई प्राकृतिक आपदा से हुई भारी तबाही की भरपाई के लिए केंद्र सरकार से 12 हजार करोड़ का विशेष राहत पैकेज मांगा है। विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने घोषणा की कि अगले 3 माह के भीतर चयन आयोग द्वारा लिए गए उन सभी भर्ती परीक्षाओं के परिणाम घोषित किए जाएंगे, जिनके पेपर नहीं बिके हैं। राज्यपाल की अनुमति के बाद सरकार ने हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग के अस्तित्व को विधिवत रूप से समाप्त कर दिया है। टैनिस कोर्ट निर्माण में गड़बड़ी को लेकर शिकायत के बाद सीबीआई की टीम ने शिमला में दबिश दी और यहां पर 2 कार्यालयों से रिकाॅर्ड जब्त किया है। मानसूत्र सत्र के तीसरे दिन कोविड वाॅरियर्ज ने विधानसभा का घेराव किया। सरकारी आदेशों की पालना न करने पर खंड विकास अधिकारी ननखड़ी को निलंबित कर दिया गया है। विश्व धरोहर कालका-शिमला रेल मार्ग पर 72 दिन बाद सोलन तक रेल सेवा बहाल हो गई है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू व उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बुधवार को बैंटनी कैसल शिमला के लाइट एंड साऊंड शो का शुभारंभ किया। ऊना-होशियारपुर मुख्य मार्ग पर हुए भयानक सड़क हादसे में एक महिला सहित 11 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। देवताओं पर इस साल डायनें भारी रहींं, जिस कारण आने वाला समय प्राणी मात्र के लिए अच्छा नहीं रहेगा।
पढ़ें हिमाचल की बड़ी खबरें सिर्फ यहां
हिमाचल ने केंद्र से मांगा 12 हजार करोड़ का विशेष पैकेज, विधानसभा में ध्वनिमत से संकल्प पारित
हिमाचल प्रदेश ने राज्य में भारी बारिश, बाढ़, भूस्खलन व बादल फटने की घटनाओं से आई प्राकृतिक आपदा से हुई भारी तबाही की भरपाई के लिए केंद्र सरकार से 12 हजार करोड़ का विशेष राहत पैकेज मांगा है। इस संबंध में बुधवार को मुख्यमंत्री की तरफ से सदन में पेश किया गया संकल्प ध्वनिमत से पारित किया गया। इस दौरान विपक्ष पूरी तरह से खामोश रहा।
विधानसभा में CM सुक्खू का ऐलान, 3 माह के भीतर घोषित होंगे भर्ती परीक्षा के परिणाम
हिमाचल प्रदेश विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान भंग किए गए अधीनस्थ कर्मचारी चयन आयोग द्वारा ली गईं विभिन्न भर्ती परीक्षाओं के परिणाम घोषित न करने का मामला जोरशोर से गूंजा। इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने घोषणा की कि अगले 3 माह के भीतर चयन आयोग द्वारा लिए गए उन सभी भर्ती परीक्षाओं के परिणाम घोषित किए जाएंगे, जिनके पेपर नहीं बिके हैं।
कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर का अस्तित्व समाप्त, राज्यपाल की अनुमति के बाद अधिसूचना जारी
राज्यपाल की अनुमति के बाद सरकार ने हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग के अस्तित्व को विधिवत रूप से समाप्त कर दिया है। कार्मिक विभाग की तरफ से इसको लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है, जिसके अनुसार अध्यक्ष संजय ठाकुर तथा सदस्य रणवीर पाल वर्मा, प्रदीप कुमार वैद्य, प्यार चंद अकेला और राकेश भारद्वाज की सेवाएं 21 फरवरी, 2023 से समाप्त मानी जाएंगी।
CBI की शिमला में एडवांस स्टडी और CPWD ऑफिस में दबिश, रिकाॅर्ड जब्त
टैनिस कोर्ट निर्माण में गड़बड़ी को लेकर शिकायत के बाद सीबीआई की टीम ने शिमला में दबिश दी और यहां पर 2 कार्यालयों से रिकाॅर्ड जब्त किया है। सूत्र बताते हैं कि सीबीआई इस मामले में दस्तावेजों की पड़ताल के बाद मामला भी दर्ज कर सकती है। सूत्रों का कहना है कि सीबीआई का यह सरप्राइज विजिट था।
कोविड वाॅरियर्ज ने किया विधानसभा का घेराव, सरकारी संस्थाओं मर्ज करने की उठाई मांग
मानसूत्र सत्र के तीसरे दिन विधानसभा का घेराव करने और अपनी मांगों को लेकर अपनी आवाज बुलंद करने के लिए राज्य के कोविड वाॅरियर्ज यहां पहुंचे और उनकी सेवाओं को निरंतर जारी रखने और स्वास्थ्य विभाग में बनाई गई सरकारी संस्थाओं (सोसायटीज) में उन्हें मर्ज करने की मांग उठाई है।
सरकारी आदेशों की पालना न करने पर खंड विकास अधिकारी ननखड़ी निलंबित
प्रदेश सरकार के तबादला आदेश को लागू न करने व पंचायत सचिव को भारमुक्त न करने पर ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग ने खंड विकास अधिकारी ननखड़ी अभिषेक शर्मा को निलंबित कर दिया है। विभाग के सचिव की ओर से उनके निलंबन का आदेश जारी कर दिया गया है। जब तक यह निलंबित रहेंगे, इनका मुख्यालय ग्रामीण विकास विभाग शिमला में रहेगा।
72 दिन बाद कालका से सोलन के बीच रेल सेवा बहाल
विश्व धरोहर कालका-शिमला रेल मार्ग पर सोलन तक बुधवार से रेल सेवा बहाल हो गई है। करीब 72 दिनों बाद कालका से सोलन के बीच रेल सेवा फिर से शुरू हुई है। बुधवार को 35 विदेशी पर्यटकों सहित करीब 100 पर्यटक कालका से ट्रेन में धर्मपुर व सोलन रेलवे स्टेशन पहुंचे। सोलन में इसराईल दंपति सहित करीब 40 पर्यटकों का स्वागत किया गया।
शिमला का बैंटनी कैसल जनता को समर्पित
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू व उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बुधवार को बैंटनी कैसल शिमला के लाइट एंड साऊंड शो का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री एवं अन्य लोगों ने लाइट एंड साऊंड शो भी देखा। उन्होंने कहा कि शिमला शहर में किया गया यह प्रयास अपने आप में अनूठी पहल है, जिसे शिमला के लोगों के साथ पर्यटकों को भी देखना चाहिए।
ऊना-होशियारपुर रोड पर पंडोगा में दर्दनाक हादसा, महिला सहित 2 की मौत
ऊना-होशियारपुर मुख्य मार्ग पर हुए भयानक सड़क हादसे में एक महिला सहित 11 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई जबकि कार में सवार अन्य 4 लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार पंजाब के जिला कपूरथला के गांव मिठाडा निवासी वीरू अपने पारिवारिक सदस्यों संग माता चिंतपूर्णी व पीर निगाह में माथा टेककर वापस अपने घर लौट रहे थे।
देवताओं पर आसुरी शक्तियां पड़ीं भारी, अल्प मौतों सहित बाढ़ व भूकंप की घटनाएं होने की भविष्यवाणी
देवताओं पर इस साल डायनें भारी रहींं, जिस कारण आने वाला समय प्राणी मात्र के लिए अच्छा नहीं रहेगा। अल्प मौतें, बाढ़ आना, भूकंप व जानमाल का नुक्सान जैसी घटनाएं होती रहेंगी। यह भविष्यवाणी मंडी जिले के साथ लगते तुंगल क्षेत्र के प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता बगलामुखी मंदिर सेहली में 68वीं वार्षिक जाग में की गई।