शिमला का बैंटनी कैसल जनता को समर्पित, सीएम व डिप्टी सीएम ने किया लाइट एंड साऊंड शो का शुभारंभ

Edited By Vijay, Updated: 20 Sep, 2023 11:22 PM

bantony castle dedicated to the public

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू व उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बुधवार को बैंटनी कैसल शिमला के लाइट एंड साऊंड शो का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री एवं अन्य लोगों ने लाइट एंड साऊंड शो भी देखा।

शिमला (अम्बादत): मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू व उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बुधवार को बैंटनी कैसल शिमला के लाइट एंड साऊंड शो का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री एवं अन्य लोगों ने लाइट एंड साऊंड शो भी देखा। उन्होंने कहा कि शिमला शहर में किया गया यह प्रयास अपने आप में अनूठी पहल है, जिसे शिमला के लोगों के साथ पर्यटकों को भी देखना चाहिए। उन्होंने कहा कि बैंटनी कैसल के साथ शिमला शहर का भी अपना एक इतिहास है जो लाइट एंड साऊंड शो में दर्शाया गया है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में प्रदेश के अन्य स्थलों को भी पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जाएगा।
PunjabKesari

सीएम ने कहा कि बैंटनी कैसल भाषा, कला एवं संस्कृति विभाग के पास एक महत्वपूर्ण संपत्ति है जिसका जीर्णोद्धार किया जा चुका है और आने वाले समय में यहां पर अन्य गतिविधियों को भी आरंभ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने ही इस ऐतिहासिक धरोहर को बचाने का काम किया था और कांग्रेस सरकार ने ही इसका अब उद्घाटन किया है। सारी गतिविधियां आरंभ होने से यह स्थल आकर्षक स्थल के रूप में उभरेगा। 30 मिनट तक चलने वाला लाइट एंड साऊंड शो हिन्दी और अंग्रेजी संस्करणों में तैयार किया गया है, जिसमें बैंटनी कैसल एवं ऐतिहासिक शिमला शहर के विभिन्न पहलुओं की यात्रा का वर्णन किया गया है।
PunjabKesari

लाइट एंड साऊंड शो डिजिटल कला तकनीक का उपयोग करने वाला पहला प्रोडक्शन है जो ऐतिहासिक स्थल पर इसकी नींव से ही बैंटनी कैसल के नजरिए से शिमला के इतिहास को चित्रित करता है। यह शो शिमला की स्थापना से लेकर आज तक के बारे में एक नाटकीय प्रदर्शन है। बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर ने अपनी आवाज इस चित्रण को दी है। शो को देखने के लिए एक साथ 70 लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है जिसे अंग्रेजी और हिन्दी भाषाओं में आम जनता के लिए प्रदर्शित किया जाएगा। बैंटनी कैसल का संरक्षण लगभग 29 करोड़ रुपए की लागत से किया गया है। इससे पूर्व मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री ने बैंटनी कैसल भवन का जायजा लिया।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
  

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!