Himachal: नए साल को लेकर पर्यटन स्थलों पर बढ़ी रौनक, रात 12 बजे तक चलेगा जश्न, देर रात तक खुले रहेंगे बाजार

Edited By Jyoti M, Updated: 30 Dec, 2024 01:29 PM

himachal the excitement at tourist places increased due to the new year

नए साल पर प्रदेश के पर्यटन स्थलों पर लाखों लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। जिसके चलते शिमला के रिज मैदान और मनाली के मालरोड पर रात 12 बजे तक खूब रौनक रहेगी।

हिमाचल डेस्क। नए साल पर प्रदेश के पर्यटन स्थलों पर लाखों लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। जिसके चलते शिमला के रिज मैदान और मनाली के मालरोड पर रात 12 बजे तक खूब रौनक रहेगी।

मुख्यमंत्री ने पुलिस कर्मियों को दिए निर्देश 

हिमाचल के पर्यटन स्थलों पर होटलों में ऑक्यूपेंसी 90 फीसदी तक पहुंच गई है। नए साल पर सभी होटल पैक होने की उम्मीद है। नए साल के जश्न के चलते बाजार भी रात 12 बजे तक खुले रहेंगे। मुख्यमंत्री ने पुलिस कर्मियों को भी सैलानियों के साथ सख्ती न बरतने के निर्देश दिए। शिमला से सैलानी बर्फ में अठखेलियों का लुत्फ उठाने के लिए कुफरी नारकंडा का रुख कर रहे हैं। 

पर्यटन स्थलों में बढ़ी रौनक, बर्फ में खेले पर्यटक

नववर्ष की पूर्व संध्या पर 31 दिसंबर को मनाली के होटलों में खूब धमाल मचेगा। डीजे की धुन पर पर्यटक खूब थिरकेंगे। पर्यटकों के लिए लेमन डांस, पेपर डांस, कपल डांस जैसी प्रतियोगिताओं का भी आयोजन होगा। कुल्लवी नाटी पर भी धमाल मचेगा।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!