Himachal: पूर्व मंत्री केवल सिंह पठानिया का निधन, आज होगा अंतिम संस्कार

Edited By Jyoti M, Updated: 20 Mar, 2025 11:47 AM

himachal senior politician and minister kewal singh pathania passes away

हिमाचल प्रदेश के वरिष्ठ राजनेता और पूर्व परिवहन राज्य मंत्री केवल सिंह पठानिया का बुधवार रात को नूरपुर अस्पताल में निधन हो गया। वह 88 वर्ष के थे और पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। अचानक उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई, जिससे उनके परिवार उन्हें नूरपुर...

हिमाचल डेस्क। हिमाचल प्रदेश के पूर्व परिवहन राज्य मंत्री केवल सिंह पठानिया का बुधवार रात को नूरपुर अस्पताल में निधन हो गया। वह 88 वर्ष के थे और पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। अचानक उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई, जिससे उनके परिवार उन्हें नूरपुर अस्पताल ले गए, लेकिन इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।

केवल सिंह पठानिया का राजनीतिक जीवन बहुत ही संघर्षपूर्ण और उल्लेखनीय रहा। उन्होंने न केवल अपनी सादगी और ईमानदारी से लोगों के दिलों में जगह बनाई, बल्कि उन्होंने कई राजनीतिक दलों से चुनाव लड़ा और जीत हासिल की।

जानकारी के अनुसार, पठानिया ने नूरपुर और ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा था। वह वीरभद्र सरकार में मंत्री रहे थे। पठानिया दो बार विधायक और एक बार मंत्री रहे थे। आज उनका अंतिम संस्कार पैतृक गांव में किया जाएगा। 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!