Edited By Vijay, Updated: 19 Mar, 2023 12:04 AM

हथियारों से लैस अमृतपाल सिंह के करीब 6 साथियों की गिरफ्तारी के बाद पंजाब के कई इलाकों में सुरक्षा की दृष्टि से धारा-144 लागू करने के बाद हिमाचल के सीमावर्ती इलाकों का जायजा लेने के लिए डीजीपी संजय कुंडू ने स्वयं लाव लश्कर के साथ बॉर्डर पर मोर्चा...
शिमला (संतोष): हथियारों से लैस अमृतपाल सिंह के करीब 6 साथियों की गिरफ्तारी के बाद पंजाब के कई इलाकों में सुरक्षा की दृष्टि से धारा-144 लागू करने के बाद हिमाचल के सीमावर्ती इलाकों का जायजा लेने के लिए डीजीपी संजय कुंडू ने स्वयं लाव लश्कर के साथ बॉर्डर पर मोर्चा संभाल लिया है। उन्होंने बिलासपुर से लेकर नालागढ़ तक पंजाब के क्षेत्र के साथ लगते सीमावर्ती इलाकों का जायजा लिया और पंजाब सीमा से सटे पुलिस जिलों के मुखियों को आदेश जारी कर दिए हैं।
पंजाब के साथ लगते ऊना, बीबीएन कांगड़ा, होशियारपुर, चम्बा व पठानकोट सहित अन्य सीमावर्ती इलाकों में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। यही नहीं, पड़ोसी राज्य पंजाब की पुलिस से भी संपर्क किया गया और वहां की स्थिति के बारे में जानकारी स्वयं डीजीपी ने ली है। देर शाम तक डीजीपी पंजाब के भरतगढ़ से नालागढ़ की ओर मुआयना करते हुए आ रहे हैं। डीजीपी संजय कुंडू ने कहा कि वह स्वयं हिमाचल के सीमावर्ती इलाकों पर मुआयना कर रहे हैं और स्थिति सामान्य है। पुलिस फोर्स डिप्लॉय कर दी गई है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here