Himachal: सुक्खू सरकार के 2 साल पूरे होने पर मनाया जाएगा जश्न, राहुल व प्रियंका गांधी भी होंगे शामिल

Edited By Jyoti M, Updated: 19 Nov, 2024 03:12 PM

himachal celebrations will be held on completion of 2 years of sukhu government

11 दिसंबर को बिलासपुर में हिमाचल सरकार के दो साल पूरे होने का जश्न मनाया जाएगा। जिसके लिए कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी सहित कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और महासचिव प्रियंका गांधी...

हिमाचल डेस्क। 11 दिसंबर को बिलासपुर में हिमाचल सरकार के दो साल पूरे होने का जश्न मनाया जाएगा। जिसके लिए कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी सहित कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और महासचिव प्रियंका गांधी बिलासपुर आएंगे। इन्हें न्योता देने के लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू जल्द दिल्ली जाएंगे।

इस दौरान प्रदर्शनी के माध्यम से प्रदेश में चल रहीं कल्याणकारी योजनाओं की सभी विभाग जानकारियां भी देंगे। कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दूसरे वर्ष में जिन योजनाओं को शुरू किया गया है, उनके प्रचार-प्रसार के लिए दिसंबर के पहले सप्ताह से प्रदेशभर में विशेष अभियान चलाया जाएगा।

बिलासपुर के अलावा शिमला, सोलन, मंडी और हमीरपुर से कार्यकर्ता मुख्य तौर पर आएंगे। सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को भी इस दौरान सम्मानित किया जाएगा। सरकार अपना रिपोर्ट कार्ड भी कार्यक्रम के माध्यम से जनता के बीच रखेगी।

आगामी प्राथमिकताएं को लेकर होगी चर्चा

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू 11 दिसंबर को आगामी तीन वर्ष के दौरान सरकार की क्या प्राथमिकताएं रहेंगी इसको लेकर भी खुलासा करेंगे। इस कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ल सहित कर्नाटक और तेलंगाना के मुख्यमंत्रियों को भी बुलाया जाएगा।

तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने बताया कि सरकार के दो वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के लिए आभार कार्यक्रम बिलासपुर में आयोजित किया जाना हमारे लिए सौभाग्य की बात है। यहां होने वाली जनसभा में 25 हजार लोग शामिल होंगे। 

हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!