Himachal: 19.5 लाख राशनकार्ड धारकों को बड़ी राहत, एक साथ मिलेगा 3 महीने के सरसों तेल का कोटा

Edited By Jyoti M, Updated: 01 Feb, 2025 04:33 PM

himachal big relief to 19 5 lakh ration card holders

हिमाचल प्रदेश के राशनकार्ड धारकों को फरवरी माह में तीन महीने का सरसों तेल का कोटा एक साथ मिलेगा। खाद्य आपूर्ति निगम ने तेल के टैंडर को फाइनल कर कंपनियों को सप्लाई ऑर्डर जारी कर दिया है। इस योजना के तहत एपीएल और गरीब परिवारों को सरसों तेल 146 रुपए...

हिमाचल डेस्क। हिमाचल प्रदेश के राशनकार्ड धारकों को फरवरी माह में तीन महीने का सरसों तेल का कोटा एक साथ मिलेगा। खाद्य आपूर्ति निगम ने तेल के टैंडर को फाइनल कर कंपनियों को सप्लाई ऑर्डर जारी कर दिया है। इस योजना के तहत एपीएल और गरीब परिवारों को सरसों तेल 146 रुपए प्रति लीटर की दर से तथा आयकरदाताओं को 153 रुपए प्रति लीटर की दर से मिलेगा।

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू द्वारा बजट सत्र में उपभोक्ताओं को जरूरत के मुताबिक तेल देने की घोषणा को भी इसमें शामिल किया गया है। डिमांड के मुताबिक उपभोक्ताओं को तेल उपलब्ध कराया जाएगा। यदि उपभोक्ताओं को शादी या अन्य समारोह के लिए अतिरिक्त तेल की आवश्यकता होगी, तो उन्हें इसका प्रमाण, जैसे शादी का कार्ड दिखाना अनिवार्य होगा। इसके लिए डिपो होल्डर पहले लोगों से डिमांड लेगा। सरसों तेल के बाद अब खाद्य आपूर्ति निगम रिफाइंड तेल के टैंडर करने जा रहा है।

4 बार रद्द होने के बाद पांचवीं बार फाइनल हुआ टैंडर

हिमाचल प्रदेश में कुल 19.5 लाख राशनकार्ड धारक परिवार हैं, जिन्हें प्रदेश सरकार द्वारा सबसिडी पर राशन उपलब्ध कराया जाता है। 4 बार टैंडर रद्द होने के बाद पांचवीं बार सरसों तेल का टैंडर सफलतापूर्वक फाइनल हुआ है। पिछले तीन महीनों से उपभोक्ताओं को डिपो में तेल नहीं मिला था, लेकिन अब खाद्य आपूर्ति निगम का दावा है कि उपभोक्ताओं को बाजार मूल्य से 30 से 35 रुपए सस्ता सरसों तेल उपलब्ध कराया जाएगा। इस योजना के तहत फरवरी के पहले सप्ताह से डिपो में तेल की आपूर्ति शुरू हो जाएगी।

सरकार सबसिडी पर उपलब्ध करवा रही ये 3 दालें

प्रदेश सरकार वर्तमान में उपभोक्ताओं को तीन प्रकार की दालें मलका, माश और चना, 2 लीटर तेल (रिफाइंड और सरसों), चीनी और एक किलो नमक सबसिडी पर प्रदान कर रही है, जबकि गेहूं और चावल केंद्र सरकार द्वारा उपलब्ध कराया जाता है। प्रदेश सरकार गेहूं की पिसाई कर उपभोक्ताओं को आटा उपलब्ध करवा रही है। खाद्य आपूर्ति निगम के निदेशक राजेश्वर गोयल ने बताया कि उपभोक्ताओं को तीन महीने तेल का कोटा फरवरी महीने में एक साथ मिलेगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!