Hamirpur: समाज के हर वर्ग तक पहुंचेगी सरकार, एक समान करवाया जा रहा विकास : मुख्यमंत्री

Edited By Vijay, Updated: 20 Oct, 2024 10:40 PM

government will reach every section of the society

रविवार को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नादौन दौरे के दौरान गांव जोलसप्पड़, पुतडियाल, रैल में लोगों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। रैल के हैलीपैड पर पुलिस की टुकड़ी ने मुख्यमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया।

नादौन (जैन): रविवार को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नादौन दौरे के दौरान गांव जोलसप्पड़, पुतडियाल, रैल में लोगों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। रैल के हैलीपैड पर पुलिस की टुकड़ी ने मुख्यमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया। विभिन्न सामाजिक संगठनों और कार्यकर्त्ताओं द्वारा मुख्यमंत्री को सम्मानित भी किया गया। इसके उपरांत मुख्यमंत्री लोगों से मिले और उनका अभिवादन स्वीकार किया। सरकार जनता के द्वारा कार्यक्रम के तहत उन्होंने जोलसप्पड़, पुतडियाल, रैल में लोगों की समस्याएं भी सुनीं।

सरकार हर पहलू को देख-परखकर ही कर रही काम 
मुख्यमंत्री विधानसभा क्षेत्र के हरेक कार्यकर्त्ता और सामान्य जन से व्यक्तिगत तौर पर मिले तथा सभी की समस्याओं को एक-एक करके सुना और सुलझाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने प्रण लिया है कि समाज के हर वर्ग तक पहुंचा जाएगा तथा हर क्षेत्र का समान विकास करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनता ने कांग्रेस को 5 साल का समय दिया है तथा उन्होंने भी जनता को थोड़ा धैर्य रखने को कहा है। सरकार हर पहलू को देख-परखकर ही काम कर रही है। प्रदेश की अर्थव्यवस्था इस समय सबसे बड़ी चुनौती है, जिसे पटरी पर लाने की दिशा में सरकार कार्य कर रही है।

हिमाचल का प्रत्येक व्यक्ति सरकार के परिवार का सदस्य 
मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके लिए अब हिमाचल का प्रत्येक व्यक्ति सरकार के परिवार का सदस्य है तथा हर व्यक्ति की मूलभूत सुविधाओं का ध्यान रखना व समस्याओं को सुलझाना सरकार का दायित्व है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को सुव्यवस्थित करने की दिशा में पहल कर दी है। गांव के लोग खुशहाल व उन्नत होंगे तो प्रदेश भी प्रगति करेगा।

विभिन्न सरकारी विभागों में भर्तियां करने जा रही सरकार
मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार विभिन्न सरकारी विभागों में भर्तियां करने जा रही है। पुलिस भर्ती में महिला आरक्षण को बढ़ाकर 30 प्रतिशत किया गया है। युवाओं को सरकारी रोजगार प्रदान करने के साथ-साथ स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए भी राज्य सरकार द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं। इसके साथ ही सौर ऊर्जा परियोजना स्थापित करने के लिए भी राज्य सरकार आर्थिक मदद प्रदान करेगी और 25 वर्ष तक उनसे बिजली की खरीद करेगी, ताकि उन्हें निश्चित आय प्राप्त हो सके। इस अवसर पर कांगड़ा सहकारी बैंक के चेयरमैन कुलदीप सिंह पठानिया, कमल कम्मी, कांग्रेसी नेता बलजीत संधू, मोंटी संधु, मूगंरू सोनी, विवेक कटोच, राजेंद्र चौधरी, कांग्रेसी नेता डॉ. मोहन लाल, बेला पंचायत उपप्रधान अजय अत्री, गोंरू सोनी, महेश चौधरी, अब्दुल गफूर सहित पंचायतों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!