इंदौरा में स्वर्ण व्यवसायी के घर में घुसे नकाबपोश, परिवार पर तेजधार हथियारों से किया हमला

Edited By Vijay, Updated: 20 Jun, 2024 06:04 PM

gold trader and his family were attacked with sharp weapons

जिला कांगड़ा के पुलिस थाना इंदौरा के अंतर्गत एक स्वर्ण व्यवसायी के घर में घुसकर अज्ञात लोगों द्वारा तेजधार हथियारों से हमला करने का मामला प्रकाश में आया है। घटना रात 2:30 बजे की बताई जा रही है।

इंदौरा (अजीज): जिला कांगड़ा के पुलिस थाना इंदौरा के अंतर्गत एक स्वर्ण व्यवसायी के घर में घुसकर अज्ञात लोगों द्वारा तेजधार हथियारों से हमला करने का मामला प्रकाश में आया है। घटना रात 2:30 बजे की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि 6 अज्ञात हमलावर इंदौरा के मेन बाजार में वार्ड-2 पर इंदौरा-बडुखर मेजर डिस्ट्रिक्ट रोड 42 पर मेन सड़क के किनारे आभूषण व्यवसायी राजेश वर्मा पुत्र बंसी लाल के घर में घुस गए और उक्त व्यवसायी पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। इन्हें चिल्लाता देख हमलावर अपने हथियार छोड़कर फरार हो गए। स्थानीय लोगों द्वारा उक्त घायल को सिविल अस्पताल इंदौरा पहुंचाया गया। जहां चिकित्सा अधिकारी द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। अतिरिक्त थाना प्रभारी इंदौरा नरेश कुमार पुलिस दल सहित मौके पर पहुंचे व साक्ष्य जुटाए तथा फोरैंसिक विशेषज्ञ डॉ. विजय कुमार के नेतृत्व में टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किए। 
PunjabKesari

डीएसपी विशाल वर्मा ने बताया कि पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मुकद्दमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने मौके पर हथियारों व अन्य संदिग्ध वस्तुओं को कब्जे में लिया है तथा सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!