ग्लेशियर गिरने से रुकी श्रीखंड महादेव यात्रा, 7 तीर्थयात्री घायल, 60 को निकाला सुरक्षित(Video)

Edited By Ekta, Updated: 17 Jul, 2019 03:55 PM

हिमाचल के कुल्लू में श्रीखंड महादेव यात्रा के दौरान ग्लेशियर गिरने से 7 तीर्थयात्री घायल हो गए हैं जबकि 50 से 60 फंसे यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया है। घायल हुए लोगों में से तीन को हल्की चोटें आई हैं। हादसे के तुरंत बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया...

कुल्लू: हिमाचल के कुल्लू में श्रीखंड महादेव यात्रा के दौरान ग्लेशियर गिरने से 7 तीर्थयात्री घायल हो गए हैं जबकि 50 से 60 फंसे यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया है। घायल हुए लोगों में से तीन को हल्की चोटें आई हैं। हादसे के तुरंत बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया था। फिलहाल बुधवार सुबह हुई इस घटना के बाद यात्रा को भीम द्वार पर रोक दिया गया है। 
PunjabKesari

ये तीर्थयात्री हुए घायल लगभग 50 से 60 तीर्थयात्रियों को ग्लेशियर गिरने वाले स्थान से सुरक्षित निकाला गया। चार घायल तीर्थयात्रियों, जिनको पार्वती बाग से बचाया गया, उनमें लुधियाना के राजीव, पुणे से विवेक, महाराष्ट्र के एक बाबा, पुणे महाराष्ट्र से नमलेश पटेल हैं। अहमदाबाद से महिला तीर्थयात्री दिव्यांगनी व्यास (35) को पार्वती बाग से एक किमी ऊपर से निकाला गया। इन्हें प्राथमिक चिकित्सा दी गई और पार्वती बाग शिविर में लाया गया।
PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!