चंबा में वन विभाग की टीम पर हमला, अवैध लकड़ी जब्त करने पर हुआ पथराव; सरकारी गाड़ी क्षतिग्रस्त

Edited By Swati Sharma, Updated: 13 Apr, 2026 07:06 PM

forest department team attacked in chamba government vehicle damaged

Chamba News :  हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में वन माफिया के हौसले बुलंद हैं। ताजा मामले में मसरूंड रेंज के तहत कलहेल-बाजली मार्ग पर अवैध लकड़ी पकड़ने गई वन विभाग की टीम पर हमला किया गया है। रविवार रात हुए इस पथराव में विभागीय वाहन को काफी नुकसान...

Chamba News :  हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में वन माफिया के हौसले बुलंद हैं। ताजा मामले में मसरूंड रेंज के तहत कलहेल-बाजली मार्ग पर अवैध लकड़ी पकड़ने गई वन विभाग की टीम पर हमला किया गया है। रविवार रात हुए इस पथराव में विभागीय वाहन को काफी नुकसान पहुंचा है, हालांकि वन विभाग ने मुस्तैदी दिखाते हुए देवदार की खेप को जब्त कर एक आरोपी को दबोच लिया है।

12 देवदार के स्लीपर बरामद

जानकारी के मुताबिक, वन परिक्षेत्र अधिकारी मसरूंड राजेश पठानिया के नेतृत्व में टीम ने गश्त के दौरान 12 देवदार के स्लीपर बरामद किए, जिन्हें तस्करी के लिए ले जाया जा रहा था। टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए भारतीय वन अधिनियम के तहत लकड़ी को कब्जे में ले लिया। जब्ती की कार्रवाई के बाद जब वन विभाग के कर्मचारी लकड़ी को वाहन में लोड कर रहे थे, तभी पहाड़ी की ऊंचाई से अज्ञात हमलावरों ने टीम पर पथराव किया। इस पथराव में ब्लॉक अधिकारी की कार, जिसे वन रक्षक चला रहे थे, बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि कोई भी पत्थर किसी कर्मचारी को सीधे नहीं लगा।

पुलिस सुरक्षा में सुरक्षित निकली टीम

हमले की गंभीरता को देखते हुए वन अधिकारियों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। स्थानीय पुलिस बल के मौके पर पहुंचने के बाद ही वन विभाग की टीम लकड़ी सहित सुरक्षित बाहर निकल पाई। रात के अंधेरे का फायदा उठाकर अन्य हमलावर भागने में सफल रहे। वन परिक्षेत्र अधिकारी राजेश पठानिया ने इस घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा, "वन माफिया ने टीम पर दबाव बनाने और डराने के लिए यह कायराना हमला किया है। हमने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने और हमले की शिकायत दर्ज करवा दी है। दोषियों की पहचान की जा रही है और उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे हमलों से विभाग का मनोबल नहीं गिरेगा, बल्कि भविष्य में गश्त और कड़ी की जाएगी।" पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है और क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी गई है।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!