Edited By Vijay, Updated: 16 Apr, 2026 04:26 PM

कुल्लू जिले के पतलीकूहल क्षेत्र के भट कराल गांव में वीरवार काे एक रिहायशी मकान में भीषण आग लग गई। इस घटना में घर का सामान और 3 कमरे जलकर राख हो गए, लेकिन गनीमत रही कि हादसे में कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ।
नग्गर (आचार्य): कुल्लू जिले के पतलीकूहल क्षेत्र के भट कराल गांव में वीरवार काे एक रिहायशी मकान में भीषण आग लग गई। इस घटना में घर का सामान और 3 कमरे जलकर राख हो गए, लेकिन गनीमत रही कि हादसे में कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ।
फायर पोस्ट पतलीकूहल को सुबह 7:55 बजे आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम तत्परता दिखाते हुए घटनास्थल के लिए रवाना हो गई। फायर स्टेशन से घटनास्थल की दूरी करीब 19.5 किलोमीटर थी, जिसे तय कर टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत व बचाव कार्य शुरू किया।
दमकल विभाग के प्रभारी सूरज भारद्वाज ने बताया कि आग के कारण मकान के ग्राऊंड फ्लोर पर बने तीन कमरे, रसोईघर, एमसीबी बॉक्स और घरेलू सामान पूरी तरह से जलकर नष्ट हो गए हैं। इस हादसे में लगभग 1 लाख रुपए की संपत्ति का नुक्सान हुआ है। हालांकि, फायर ब्रिगेड की त्वरित कार्रवाई के चलते करीब 20 लाख रुपए की संपत्ति को जलने से बचा लिया गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है और मामले की जांच की जा रही है।
हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें