पांगी के थांदल गांव में आग की भेंट चढ़े 4 आशियाने, 10 भेड़-बकरियां जिंदा जलीं

Edited By Vijay, Updated: 03 May, 2022 06:06 PM

fire in 4 houses

चम्बा जिले के जनजातीय क्षेत्र पांगी की पुर्थी पंचायत के थांदल गांव में आग से दो मकान जलकर राख हो गए। इसके अलावा 2 अन्य साथ लगते मकानों को भी नुक्सान हुआ है। वहीं आग की चपेट में आने से 10 भेड़-बकरियां जिंदा जल गईं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर...

पांगी (वीरू): चम्बा जिले के जनजातीय क्षेत्र पांगी की पुर्थी पंचायत के थांदल गांव में आग से दो मकान जलकर राख हो गए। इसके अलावा 2 अन्य साथ लगते मकानों को भी नुक्सान हुआ है। वहीं आग की चपेट में आने से 10 भेड़-बकरियां जिंदा जल गईं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस घटना में 4 परिवार प्रभावित हुए हैं। जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत पुर्थी पंचायत के दायरे में आने वाले थांदल गांव में सोमवार को करीब 12 बजे अचानक पुश्तैनी घरों में आग लग गई। लपटें बाहर निकली तो पूरे गांव में शोर मच गया। ग्रामीणों ने घरों में लगी आग को बुझाने का प्रयास किया लेकिन उसके बावजूद भी उन्हें सफलता नहीं मिली। देखते ही देखते 4 परिवारों के पुश्तैनी मकान जलकर राख हो गए। हालांकि 2 परिवारों के घरों को ज्यादा नुक्सान नहीं हुआ है। इस घटना में उद्धव राम, खेम सिंह, काशीराम, हेमराज वह रामनाथ प्रभावित हुए है। इस घटना में उद्धव राम की 10 भेड़-बकरियां जिंदा जल गई हैं। 

बता दें कि पांगी घाटी में आज तक अग्निशमन केंद्र नहीं खुला है, जिसके कारण कई गरीब परिवारों के आशियाने जलकर राख हो जाते हैं। नेताओं ने पांगी घाटी में अग्निशमन केंद्र खोलने के आश्वासन तो बहुत दिए हैं लेकिन अभी तक पांगी में अग्निशमन केंद्र नहीं खुल पाया है। उधर, एसडीएम पांगी रजनीश शर्मा ने बताया कि सुबह के समय घटना की सूचना मिलते ही उन्होंने नायब तहसीलदार को मौके पर रवाना कर दिया था। उन्होंने बताया कि प्रभावित परिवारों को उचित मुआवजा दिया जाएगा। अभी तक नुक्सान का आकलन नहीं हुआ है लेकिन 4 परिवार काफी प्रभावित हुए हैं।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!