गैस्ट हाऊस में मिला पर्यटक का शव

Edited By Kuldeep, Updated: 18 May, 2020 11:28 PM

dharamshala guest house tourists dead body recovered

पर्यटन नगरी मैक्लोडगंज के भागसूनाग स्थित गैस्ट हाऊस में रुके 1 व्यक्ति की मृत्यु हो गई। मृतक की पहचान 37 वर्षीय मीत वासा निवासी गजापति नगर ओडिसा के रूप में हुई है।

धर्मशाला (तनुज): पर्यटन नगरी मैक्लोडगंज के भागसूनाग स्थित गैस्ट हाऊस में रुके 1 व्यक्ति की मृत्यु हो गई। मृतक की पहचान 37 वर्षीय मीत वासा निवासी गजापति नगर ओडिसा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक व्यक्ति पिछले 1 वर्ष भागसूनाग स्थित गैस्ट हाऊस में ही रहता था। पिछले 3-4 दिनों से व्यक्ति गैस्ट हाऊस के कमरे से बाहर नहीं निकला था। जिसके चलते सोमवार को गैस्ट हाऊस के केयर टेकर ने व्यक्ति के रूम में जाकर देखा तो वह औंधे मुंह जमीन पर गिरा था। जिसके बाद केयर टेकर ने इसकी जानकारी पुलिस थाना मैक्लोडगंज में दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया है। वहीं, मृतक के परिजनों को भी सूचित कर दिया गया है। मंगलवार को मृतक का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। उधर, पुलिस थाना मैक्लोडगंज के प्रभारी नीरज राणा ने बताया कि भागसूनाग गैस्ट हाऊस में सोमवार को ओडिसा निवासी मीत वासा का शव बरामद हुआ है। पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!