ऊना: अप्पर भंजाल के व्यक्ति से साइबर ठगी, शातिर ने ऐसे लगाई हजारों रुपए की चपत

Edited By Vijay, Updated: 17 Mar, 2024 10:28 PM

cyber fraud with person

एक शातिर ने एक व्यक्ति से चंद मिनटों में 60 हजार रुपए ठग लिए। बच्चे की बीमारी बताते हुए शातिर ने सीधे-साधे व्यक्ति को बातों–बातों में इमोशनल जाल में फंसा लिया और साइबर ठगी को अंजाम दे दिया।

अम्ब (अश्विनी): एक शातिर ने एक व्यक्ति से चंद मिनटों में 60 हजार रुपए ठग लिए। बच्चे की बीमारी बताते हुए शातिर ने सीधे-साधे व्यक्ति को बातों–बातों में इमोशनल जाल में फंसा लिया और साइबर ठगी को अंजाम दे दिया। पीड़ित ने इस संबंध में पुलिस थाना अम्ब में शिकायत दर्ज करवाई है। जानकारी के अनुसार ऊना जिला के उपमंडल अम्ब के तहत अप्पर भंजाल गांव के व्यक्ति ने बताया कि गत दिवस सायं करीब 6 बजे उसके फोन पर काॅल आई। काॅल करने वाले ने कहा कि वह चिंतपूर्णी से बोल रहा है और उसने आपकी दुकान से कुछ दिन पहले सामान खरीदा था। वह कहने लगा कि मेरे दोस्त का बेटा अस्पताल में आईसीयू में है और इस समय परिवार को पैसों की जरूरत है। वह अपने फोन से उसे पैसे भेज रहा है लेकिन पैसे आगे नहीं जा रहे हैं। यदि आप मेरी मदद करें तो किसी की जान बच सकती है।

इस बीच उस व्यक्ति ने कहा कि आपको 15 हजार रुपए भेजे हैं। आप दिए गए नंबर में रुपए डाल दें। मैंने टैक्स्ट मैसेज देखा और दिए गए मोबाइल नंबर पर अपने अकाऊंट से 15 हजार रुपए डाल दिए। बाद में उसने कहा कि मैं आपके अकाऊंट में 20 हजार और भेज रहा हूं। आप यह पैसा भी उक्त नंबर पर भेज दें। मैसेज आने के बाद मैंने 20 हजार रुपए उक्त नंबर में डाल दिए। इसी दौरान 25 हजार रुपए मिलने का और मैसेज आ गया। मैसेज को देखते हुए मैंने 10 हजार और 15 हजार रुपए उक्त नंबर में डाल दिए।

फिर उसने बोला कि मैं 35 हजार और भेज रहा हूं कृपया इसे भी भेज दें क्योंकि बच्चे की जिंदगी का सवाल है। मैं आर्मी ऑफिसर हूं। आप बीमार बच्चे की सहायता कर रहे हैं और आपका भगवान भला करेगा। मैंने उसे कहा कि हमारी लिमिट खत्म हो चुकी है और अब मैं पैसे नहीं भेज सकता हूं। मेरे द्वारा बार-बार मना करने के बाद भी मोबाइल पर 35 हजार रुपए का मैसेज आ गया। फिर उसने कहा कि आप पैसे भेजो अगर मैं चाहूं तो साइबर क्राइम ब्रांच से आपका खाता सीज करवा सकता हूं। यह बात सुनने के बाद मुझे संदेह हुआ और इस बीच जब मैंने अपना खाता चैक किया तो मेरे खाते में आए मैसेजों के अनुरूप पैसा नहीं आया जबकि मेरे द्वार भेजे गए 60 हजार रुपए खाते से निकल चुके थे। थाना प्रभारी अम्ब गौरव भारद्वाज ने कहा कि पुलिस ने शिकायत को साइबर क्राइम ब्रांच को भेज दिया है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!